फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   May your Diwali be safe, police and fire department ready

आपकी दिवाली रहे सुरक्षित, पुलिस व दमकल विभाग तैयार

Thu, 04 Nov 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
May your Diwali be safe, police and fire department ready
नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने कमर कस ली है। कोरोना के बाद हालात बेहतर हुए तो लोगों की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। ऐसे में कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ी न पैदा करे इसलिए दिल्ली पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों की 50 कंपनियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बार पटाखे जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसका पालन कराने के लिए पूरी रणनीति तैयार है। पटाखे जलाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह पटाखे नहीं दीये जलाकर दिवाली मनाएं।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए तकनीक का सहारा
दिवाली से लेकर छठ तक राजधानी के सभी बाजार भीड़ से पटे रहते हैं। ऐसे में कोई शरारती तत्व अपने मकसद में कामयाब न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस तकनीक का सहारा ले रही है। पुलिस ने भीड़ वाले स्थानों पर फेस रिकग्निशन कैमरों के अलावा ड्रोन भी तैनात किए हैं। कंट्रोल रूम से भीड़ वाले बाजारों पर पुलिसकर्मी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल भागीरथी पैलेस, ओल्ड लाजपत राय मार्केट, कूचा महाजनी, खारी बावली, सदर बाजार, लाजपत नगर, लक्ष्मी नगर, शाहदरा, कमला नगर, सरोजनी नगर, खान मार्केट, कनाट प्लेस समेत बाकी इलाकों में नजर रखी जा रही है। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा कुछ जगहों पर मचान बनाकर पुलिस कर्मी बाजारों पर नजर रख रहे हैं।
पटाखे जलाने व बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट के आदेेश के बाद राजधानी में किसी भी तरह के पटाखे जलाने व बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध हैं। दिवाली पर कोई पटाखे न जलाए दिल्ली पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। पुलिस पटाखे बेचने और जलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अब तक 56 मामले दर्ज कर 6050 किलोग्राम पटाखे बरामद कर चुकी है। पुलिस ने अब तक 56 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में पटाखों को लेकर सख्ती बरतने की हिदायत दी गई है।
न लगे जाम, ट्रैफिक पुलिस ने भी किए इंतजाम
त्योहारों के मौके पर राजधानी में सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। जिधर देखों उधर सड़कों पर वाहन ही दिखाई दे रहे हैं। दिवाली के अलावा छठ पर लोगों को कोई दिक्कत न हो इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने भी कमर कस ली है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि करीब चार हजार ट्रैफिक पुलिस के जवान सड़कों पर तैनात रहेेंगे। सभी मुख्य चौराहों पर जवानों को मौजूद रहने का आदेश दिया गया है।
इसके अलावा कुछ जगहों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग भी की जाएगी। पुलिस ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपील की है कि वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

दमकल विभाग के 3000 जवान होंगे तैनात
दिवाली को लेकर दमकल विभाग ने अपने सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए कहा है। दिवाली के मौके पर दमकल विभाग के लगभग तीन हजार जवान किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। दमकल केंद्रों के अलावा 22 जगहों पर आग बुझाने वाली गाड़ियां तैनात रहेंगी। छह जगह बाइक व छोटी गाड़ियों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed