फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   massive fire broke out in house in Chawri Bazaar in Delhi

Delhi Fire: चावड़ी बाजार में लगी आग पर काबू, ऊपरी मंजिल तक पहुंची थीं लपटें; हादसे में कोई हताहत नहीं

Mon, 04 May 2026 01:26 AM IST
Rahul Kumar Tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 04 May 2026 01:26 AM IST
सार

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल काबू पा लिया गया है। कूलिंग जारी है। आग को सीमित कर दिया गया है और आग फैलने का कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
massive fire broke out in house in Chawri Bazaar in Delhi
चावड़ी बाजार स्थित मकान में लगी आग - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें ऊपरी मंजिल तक फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।  सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काब पा लिया गया है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह चावड़ी बाजार इलाका है और इमारत चार मंजिला है। चौथी मंजिल पर शादी के कार्डों का गोदाम है, जिसमें आग लग गई। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। कूलिंग जारी है। आग को सीमित कर दिया गया है और आग फैलने का कोई खतरा नहीं है। पूरी आग आधे घंटे या उससे कम समय में बुझा दी जाएगी। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed