दिल्ली: बारिश-जलभराव से एनसीआर में कई जगह लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार रात से जारी बारिश के कारण जगह-जगह भारी जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रविवार रात से जारी बारिश के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। इससे जगह-जगह भारी जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह से ही पीक आवर्स में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में अधिक जाम देखा जा रहा है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की। इसमें जानकारी दी कि पुल प्रहलादपुर अंडरपास पर जलभराव के कारण एमबी रोड को बंद कर दिया गया है। इस बीच गाजीपुर फल और सब्जी मंडी भी रातभर हुई बारिश के कारण जलमग्न हो गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में तीन मिमी बारिश हुई है। आईएमडी द्वारा बेमौसम बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ को कारण बताया है। आसपास के उत्तर प्रदेश और हरियाणा के इलाकों में भी मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
नोएडा में लगा लंबा जाम
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह लम्बा जाम लग गया। सुबह करीब पौने नो बजे ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आते समय सेक्टर-150 के सामने सड़क में गड्ढा हो गया। इसी के पास थोड़ी देर पहले ही सड़क हादसा भी हुआ था। इससे परी चौक की ओर जाम लग गया।
अधिकारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत करा दी गई है। इसके बाद राज्यपाल के सेक्टर-125 एमिटी विश्विद्यालय में आने के कारण करीब साढ़े नौ बजे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे और फिल्म सिटी के रास्ते पर ट्रैफिक रोके जाने से जाम लगा। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे राज्यपाल के विश्वविद्यालय से निकलने के दौरान भी ट्रैफिक रोके जाने पर इन रास्तों पर लम्बा जाम लग गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को वाहनों का अधिक दवाब ओर बारिश के कारण भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही।