फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Many Leaders who were ministers and MLAs in BJP and Congress governments joined Aam Aadmi Party

हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका: भाजपा छोड़ आप में शामिल हुआ ये बड़े नेता, दो पूर्व मंत्रियों ने भी थामा आप का दामन

Mon, 14 Mar 2022 09:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Mar 2022 09:50 PM IST
सार

हरियाणा गुरुग्राम से भाजपा के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह, समालखां के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार, सोहना विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे जावेद अहमद, कांग्रेस के किसान सेल के पंजाब प्रभारी जगत सिंह के अलावा अमनदीप सिंह, ब्रह्म सिंह गुर्जर, परमिंदर सिंह गोल्डी, करन सिंह तंवर, खैमी ठाकुर, सरदार आजाद सिंह, गुरलाल सिंह आप में शामिल हुए।

विज्ञापन
Many Leaders who were ministers and MLAs in BJP and Congress governments joined Aam Aadmi Party
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी जीत होने के बाद हरियाणा में उसका ग्राफ बढ़ने लगा है। इसकी शुरुआत सोमवार को हो गई है। भाजपा एवं कांग्रेस की सरकारों में मंत्री एवं विधायक रहे नेताओं के अलावा अन्य नेताओं ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा। उन्हें आप के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता व एनडी गुप्ता, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और आप के वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता ने डीडीयू पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


हरियाणा गुरुग्राम से भाजपा के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह, समालखां के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार, सोहना विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे जावेद अहमद, कांग्रेस के किसान सेल के पंजाब प्रभारी जगत सिंह के अलावा अमनदीप सिंह, ब्रह्म सिंह गुर्जर, परमिंदर सिंह गोल्डी, करन सिंह तंवर, खैमी ठाकुर, सरदार आजाद सिंह, गुरलाल सिंह आप में शामिल हुए।
विज्ञापन


इस मौके पर सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद पूरे देश के अंदर लोग एक परिवर्तन महसूस कर रहे हैं। दिल्ली और पंजाब के बीच में मौजूद हरियाणा भी चाहता है कि वहां पर भी परिवर्तन हो। हरियाणा के लोग दिल्ली- पंजाब की तरह धर्म और जाति की राजनीति को छोड़ के काम की राजनीति को पसंद कर रहे है। वहीं पंकज गुप्ता ने कहा कि पंजाब के नतीजों ने पूरे देश में खलबली सी मचा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद  केजरीवाल ने कहा था कि हम राजनीति बदलने आए हैं। उस राजनीति को बदलते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, अच्छी सड़कों, हर घर में बिजली, सस्ता पानी के माध्यम से लोगों के दिलों में राज करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। आप से लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। इन उम्मीदों के साथ हरियाणा को एक नई राजनीति देने की सोच लेकर कई महत्वपूर्ण व्यक्ति आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।
 

सतेंद्र जैन ने कहा कि पंजाब और दिल्ली के अंदर लोगों ने परिवर्तन करके दिखाया है यह परिवर्तन आगे बढ़ेगा। पंजाब और दिल्ली के बाद हरियाणा के लोग भी अपने यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की बात करने लग गए है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब और दिल्ली की तरह हरियाणा में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed