{"_id":"6163f8a08ebc3ea65d542d00","slug":"many-injured-in-a-road-accident-with-overspeeding-car-near-akshardham-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से कई घायल, एक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से कई घायल, एक की मौत, चालक फरार
Mon, 11 Oct 2021 02:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:11 PM IST
सार
तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले नवल की रिक्शा में टक्कर मारी और उसमें सवार दो लोगों को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। इसी दौरान रास्ते में आने वाले एक मालवाहक वाहन को भी कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में अक्षरधाम और यमुना बैंक मेट्रो के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने एक-एक कर कई लोगों को कुचल डाला। घटना के दौरान कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद से कार चालक फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
एक व्यक्ति की मौत
हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान नेवल कुमार के रूप में हुई है। वह यमुना बैंक के पास की झु्ग्गियों में रहता था और घटना के वक्त शकरपुर स्कूल ब्लॉक में दवाई लेने के लिए गया हुआ था। वह रिक्शे से घर लौट रहा था, इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मालवाहक वाहन से टकराने के बाद रुकी कार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले नवल की रिक्शा में टक्कर मारी और उसमें सवार दो लोगों को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। इसी दौरान रास्ते में आने वाले एक मालवाहक वाहन को भी कार ने टक्कर मार दी। इससे वाहन वहीं पलट गया और कार रुक गई। घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।