फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   many independent musicians and visual artist come together to remember Dr. Rahat Indori

डॉ. राहत इंदौरी को श्रद्धांजलि देने साथ आए 9 स्वतंत्र संगीतकार और विजुअल आर्टिस्ट

Thu, 04 Mar 2021 11:39 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Mar 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
many independent musicians and visual artist come together to remember Dr. Rahat Indori
राहत इंदौरी(फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सॉन्गड्यू ने इस पीढ़ी के सबसे बड़े कवियों में से एक डॉ. राहत इंदौरी को सबसे बड़ी संगीत और कला श्रद्धांजलि अर्पित की है। ‘डॉ. राहत इंदौरी, एक अलग पहचान’ के नाम से इस श्रद्धांजलि के लिए 9 उत्कृष्ट संगीतकारों ने डॉ. राहत इंदौरी द्वारा लिखित 9 प्रसिद्ध गजल/कविताओं को कंपोज किया है। 
विज्ञापन


साथ ही भारत के 9 सर्वश्रेष्ठ कलाकारों ने राहत इंदौरी द्वारा लिखी गजलों और संगीतकारों द्वारा बनाई गई रचनाओं से प्रेरित चित्र बनाए हैं। यह अनूठी पेशकश राहत इंदौरी के लाखों प्रशंसकों के लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं होगी।
विज्ञापन


डॉ. राहत इंदौरी के लेखन से प्रेरित पेंटिंग बनाने वाले 9 कलाकारों में गोगी सरोज पाल, संजय भट्टाचार्य, असित पटनायक, जगन्नाथ पॉल, लक्ष्मण ऐले, पार्थ भट्टाचार्जी, सोनी खन्ना, सिद्धार्थ और मुकेश साह शामिल हैं। वहीं जिन संगीतकारों ने डॉ. इंदौरी की गजलों को कंपोज किया है, उनमें ओशो जैन, फिडेलक्राफ्ट, बावरी बसंती, मनसिमरन-हर्षित, द तापी प्रोजेक्ट, हरप्रीत सिंह, रूपम भूयन, प्रतीक गांधी और आश्रन महाजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉन्गड्यू डॉट कॉम और सॉन्गड्यू टीवी के संस्थापक सुनील खन्ना ने कहा, “इंदौरी शब्दों और अभिव्यक्ति की निडरता के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने हमारे लिए बहुत सारे खजाने छोड़े हैं। हम उनकी जिंदगी का जश्न कुछ इस तरह से मनाना चाहते थे, जो उनके कद के अनुरूप हो। इन संगीतकारों और कलाकारों को एक साथ आते देखना और शानदार रचनाओं और चित्रों का निर्माण चौंका देने वाला है। हमें यकीन है कि इस पहल से राहत साहब के लाखों प्रशंसकों के मन में उनही यादें फिर ताजा हो जाएंगी। अपनी कालातीत लेखनी से राहत साहब आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।”

सॉन्गड्यू ने डॉ. राहत इंदौरी- एक अलग पहचान के नाम से अपनी तरह की पहली संगीत पुस्तक भी प्रकाशित की है। इस पुस्तक में संगीतकारों द्वारा कंपोज की गई डॉ. राहत इंदौरी की रचनाएं व कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग तथा सभी कंपोजिंग के क्यूआर कोड शामिल हैं। इस पुस्तक को सभी प्रमुख बुक स्टोर और ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

फैसल राहत ने इस मौके पर कहा, “मैं सुनील खन्ना और सॉन्गड्यू की पूरी टीम को राहत साहब के जीवन का अहम अंग रहे कविता, संगीत और कला को एक साथ पिरोने की इस अनूठी अवधारणा के लिए बधाई देता हूं। इससे जुड़े सभी कलाकारों और संगीतकारों ने उत्कृष्ट काम किया है। यह श्रद्धांजलि डॉ. इंदौरी के लाखों प्रशंसकों के लिए एक अमूल्य उपहार है।” 


बिग एफएम, डिश टीवी और डी 2 एच ने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस पहल को पहुंचाने के लिए सॉन्गड्यू से हाथ मिलाया है। भारत में गजल एवं मंच की दुनिया के नायाब फनकार डॉ. राहत इंदौरी का पिछले साल 11 अगस्त को निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed