{"_id":"6212dc200690ee529b788360","slug":"many-exotic-birds-are-present-in-delhi-s-biodiversity-parks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बर्ड डे : मालक हंस से लेकर काली चील तक है मौजूद दिल्ली के जैव विविधता पार्कों में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बर्ड डे : मालक हंस से लेकर काली चील तक है मौजूद दिल्ली के जैव विविधता पार्कों में
Mon, 21 Feb 2022 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 05:56 AM IST
सार
इस दौरान यूरोप, साइबेरिया, मध्य एशिया और चीन से आने वाले पक्षियों की संख्या को पार्कों में दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईसीयूएन) की सूची में दर्ज फेरुजिनस पोचार्ड (मालक हंस) से लेकर ब्लैक ईगल (काली चील) की उपस्थिति भी दर्ज की है।
विज्ञापन
पार्क में चहलकदमी करते बार हेडेड गूज...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बर्ड डे के अवसर पर रविवार को दिल्ली के सातों जैव विविधता पार्कों में दो घंटे में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गणना की गई। इस दौरान यूरोप, साइबेरिया, मध्य एशिया और चीन से आने वाले पक्षियों की संख्या को पार्कों में दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईसीयूएन) की सूची में दर्ज फेरुजिनस पोचार्ड (मालक हंस) से लेकर ब्लैक ईगल (काली चील) की उपस्थिति भी दर्ज की है।
विज्ञापन
दिल्ली के सातों जैव विविधता पार्कों में छात्र और वैज्ञानिकों को पक्षियों की गिनती के लिए अलग-अलग समूह में विभाजित किया गया। समूहों को पक्षियों की गिनती करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया था। इस दौरान पार्कों में पाए गए विभिन्न पक्षियों में मार्श हैरियर, फेरूजिनस पोचार्ड और ग्रे बुशचेट प्रमुख रहे।
विज्ञापन
यमुना जैव विविधता पार्क के इंचार्ज व वैज्ञानिक डॉ. फैयाज ने बताया कि ये पक्षी आमतौर पर सर्दी में ही दिल्ली का रुख करते हैं। इनमें मालक हंस को भी देखा गया है, जो इस समय विलुप्ती की कगार पर है। पक्षियों की गिनती के दौरान अरावली जैव विविधता पार्क में ईस्टर्न आर्फियन वार्बलर और ब्लैक ईगल को भी देखा गया है। तुगलकाबाद जैव विविधता पार्क में बैल्क हेडेड आईबीस की उपस्थिति दर्ज हुई है। वहीं, कमला नेहरू रिज में इंडियन स्पॉटेड ईगल भी देखा गया है।
विज्ञापन