फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Manoj Tiwari attacked Arvind Kejriwal

Delhi: मनोज तिवारी का केजरीवाल पर पलटवार, बोले- वोट के लिए कर रहे धर्म का ढोंग

Wed, 26 Oct 2022 12:40 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Oct 2022 12:40 PM IST
सार

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए उनके बयान को हास्यास्पद बताया है। 

विज्ञापन
Manoj Tiwari attacked Arvind Kejriwal
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। इस पर भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल हिंदुत्व कार्ड ना खेलें। उन्हें भक्त बनने की कोई जरूरत नहीं है। वह सिर्फ वोट के लिए ढोंग कर रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि दिवाली मनाने पर जेल में डालने की धमकी देने वाले व्यक्ति आज किस प्रकार यू-टर्न ले रहे हैं, यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जो केजरीवाल ये कह रहे थे कि अगर गलती से भी आपने दिवाली मनाई तो आपको जेल में डाल दिया जाएगा, आज वो अचानक लक्ष्मी जी और गणेश जी के बारे में बोल रहे हैं, यह सब चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए केजरीवाल के बयान को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल वोट के लिए धर्म का ढोंग कर रहे हैं। भाजपा नेता ने केजरीवाल को दिल्ली और पंजाब में अपनी जिम्मेदारी संभालने की नसीहत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, काग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी आम आदमी पार्टी को भाजपा और आरएसएस की बी टीम बताते हुए केजरीवाल को घेरा। उन्होंने कहा कि इस बात को कोई नहीं समझ रहा। यह उनकी वोट की राजनीति है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर वह पाकिस्तान जाता है तो वह यह भी कह सकता है कि मैं पाकिस्तानी हूं, इसलिए मुझे वोट दें।

Trending Videos

केजरीवाल ने केंद्र से की अपील
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से एक अहम अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय करेंसी पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। इसे सुख समृद्धि आएगी और पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए नोटों से इसकी शुरूआत की जा सकती है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखेंगे। 

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है। आम आदमी पर इसका असर साफ नजर आ रहा है। इसकी मार आम आदमी को भुगतनी पड़ रही है। हम चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने, लोग अमीर बने। इसके लिए हमें कई सारे कमद उठाने पड़ेंगे। हमें बड़ी तादाद में अस्पतालों का निर्माण करना है, स्कूल खोलने हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी कोशिश तभी कामयाब होगी जब हम पर भगवान का आशीर्वाद होगा। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि काफी मेहनत करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं आता। ऐसे में भगवान के आशीर्वाद की जरूरत होती है। जब देवी देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे आने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed