{"_id":"609a82548ebc3ed1ea3f6195","slug":"manish-sisodia-said-delhi-will-float-global-tender-for-coronavirus-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण पर सियासत : सिसोदिया बोले- केंद्र पोलियो की तरह लगवाए सबको टीका, हम निकालेंगे ग्लोबल टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण पर सियासत : सिसोदिया बोले- केंद्र पोलियो की तरह लगवाए सबको टीका, हम निकालेंगे ग्लोबल टेंडर
Tue, 11 May 2021 06:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 11 May 2021 06:44 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर राज्यों को ही अंतराष्ट्रीय बाजार में आपस में वैक्सीन के लिए लड़ना है तो दिल्ली सरकार भी जाएगी। लेकिन केंद्र सरकार को चाहिए कि पल्स पोलियो अभियान की तरह कोरोना टीकाकरण की जिम्मेदारी 'भारत एक देश' के रूप में उठाएं और सबको मुफ्त टीके की जल्द व्यवस्था करें।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के लोगों को जल्द और मुफ्त कोरोना का टीका लगवाने के लिए केजरीवाल सरकार ग्लोबल टेंडर निकालेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में वैक्सीन की कमी है, इसके लिए हम ग्लोबल टेंडर निकालेंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भजापा चाहती है कि सारे राज्य अपना ग्लोबल टेंडर निकालें और अंतरराष्ट्रीय बाजार में वैक्सीन के लिए एक दूसरे से लड़ें। यदि सभी राज्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक दूसरे से वैक्सीन के लिए लड़ेंगे तो इससे हमारे देश की बदनामी ही होगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर राज्यों को ही अंतराष्ट्रीय बाजार में आपस में वैक्सीन के लिए लड़ना है तो दिल्ली सरकार भी जाएगी। लेकिन केंद्र सरकार को चाहिए कि पल्स पोलियो अभियान की तरह कोरोना टीकाकरण की जिम्मेदारी 'भारत एक देश' के रूप में उठाएं और सबको मुफ्त टीके की जल्द व्यवस्था करें।
विज्ञापन
अगर राज्यों को ही अंतराष्ट्रीय बाज़ार में आपस में वैक्सीन के लिए लड़ना है तो दिल्ली सरकार भी जाएगी. लेकिन केंद्र सरकार को चाहिए कि पल्स पोलियो की तरह कोरोना के वैक्सिनेशन की ज़िम्मेदारी 'भारत एक देश' के रूप में उठाए और सबको फ़्री वैक्सीन की तुरंत व्यवस्था हो.
— Manish Sisodia (@msisodia) May 11, 2021
उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोपियन देशों ने आज तक किसी दूसरे देश को वैक्सीन नहीं दी। दुनिया के सारे देशों ने अपने लोगों को वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी। लेकिन भाजपा सरकार अपने ही देश के लोगों को मरता छोड़, अपनी छवि बनाने के लिए दुनिया भर में वैक्सीन बांट रही है।
हिम्मत है तो ग्लोबल टेंडर की कॉपी दिखाओ- मीनाक्षी लेखी
वहीं, भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि लगातार विज्ञापन आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में यूनिवर्सल वैक्सीनेशन उपलब्ध कराने वाले हैं। अब तक ना तो ग्लोबल टेंडर किया है और ना कहीं से वैक्सीन का प्रावधान किया है। उन्होंने केजरीवाल से कहा कि हिम्मत है तो टेंडर की कॉपी दिखाओ। लोगों को धोखा देना ही आज इनकी रणनीति रह गई है।
मोहल्ला क्लीनिक की तरह ऑक्सीजन का भी कर रहे फ्रॉड
उन्होंने कहा कि जब भी ऑक्सीजन के ऑडिट की बात आती है तो ये ऐसे विषयों से भागना चाहते हैं। वे ऑक्सीजन और पैसों के ऑडिट की बात नहीं करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि दिल्ली के साथ मोहल्ला क्लीनिक की तरह ऑक्सीजन का भी फ्रॉड कर रहे हैं।