फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Manish Sisodia directed teachers of Delhi government schools be not roped in for any administrative duty 

कोरोना को छोड़कर किसी अन्य कामों में नहीं लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी, मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

Mon, 18 Jan 2021 08:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Jan 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia directed teachers of Delhi government schools be not roped in for any administrative duty 
दिल्ली के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी जिलों को आदेश जारी कर कहा है कि वे दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को कोविड के अलावा अन्य किसी भी प्रशासनिक कार्य में न लगाएं। अगर किसी आपात स्थिति में शिक्षकों को प्रशासनिक ड्यूटी या फील्ड वर्क में लगाने की जरूरत पड़ रही है तो पहले इसकी इजाजत शिक्षा विभाग से लेनी होगी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, संक्रमण काल में शिक्षकों को कोविड ड्यूटी जैसे , घर-घर सर्वे, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आदि में लगाया गया था। कई जगह से शिकायत आ रही है कि शिक्षकों को कोविड ड्यूटी के अलावा अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी लगाया जा रहा है। सिसोदिया ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिना इजाजत के शिक्षकों को इस तरह की ड्यूटी पर नहीं लगाएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक फिलहाल ऑनलाइन क्लासेज लेने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


साथ ही 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सरकार स्कूलों में स्पेशल प्रैक्टिकल कक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर चुकी है। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली में शिक्षकों को कोविड संबंधित कार्यों के अलावा अन्य किसी भी  गतिविधियों में न लगाया जाए। अब जिन शिक्षकों को कोरोना से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा। पहले उसके विषय में शिक्षा विभाग को जानकरी देनी होगी। शिक्षकों की उपलब्धता के हिसाब से ही उन्हें गैर शैक्षणिक गतिविधियों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दस माह से बंद दिल्ली के स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। स्कूल खुलते ही छात्र में गजब का उत्साह दिख रहा है। उनका कहना है कि हम बहुत खुश हैं कि स्कूल खुल गए। ऑनलाइन में वैसी पढ़ाई नहीं हो पाती जो स्कूल में शिक्षकों के मार्गदर्शन में होती है। उन्होंने कहा वह नहीं चाहते कि अब स्कूल बंद हों। कुछ स्कूल सोमवार को, कुछ सप्ताह के अंत में खुलेंगे कुछ स्कूल सोमवार को खुल गए तो कुछ ने तैयारी करने के लिए सप्ताह के अंत में स्कूल खोलने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed