फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   manish Sisodia asked for suggestions on CBSE exam Students and parents said without vaccine is dangerous

सीबीएसई परीक्षा पर सिसोदिया ने मांगे सुझाव : छात्रों-अभिभावकों ने कहा- वैक्सीन बिना परीक्षा लेना खतरों से खाली नहीं

Sat, 22 May 2021 10:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 22 May 2021 10:17 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ज्यादातर छात्रों का सुझाव है कि वैक्सीन होने के पहले परीक्षाएं आयोजित न कराई जाएं। पूरे देश में कोरोना के साथ-साथ अनेक तरह की बीमारियां फ़ैल रही हैं। 

विज्ञापन
manish Sisodia asked for suggestions on CBSE exam Students and parents said without vaccine is dangerous
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के प्रधानाचार्यों से बात कर सीबीएसई की परीक्षाओं को कराने पर सुझाव मांगा। इस ऑनलाइन मीटिंग में सभी छात्रों, अभिभावकों और प्रधानाचार्यों ने कहा कि सभी छात्रों को वैक्सीन दिए बिना परीक्षाओं के लिए बुलाना उन्हें महामारी में झोंकने जैसा होगा, इसलिए अभी परीक्षाओं को कराने से बचना चाहिए। केंद्र सरकार रविवार को सभी राज्यों से बातचीत कर इस पर अंतिम फैसला ले सकती है।   

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ज्यादातर छात्रों का सुझाव है कि वैक्सीन होने के पहले परीक्षाएं आयोजित न कराई जाएं। पूरे देश में कोरोना के साथ-साथ अनेक तरह की बीमारियां फ़ैल रही हैं। अगर इस दौर में परीक्षाएं कराई जाती हैं तो ये परीक्षाएं ही सुपर स्प्रेडर का काम कर सकती हैं। 
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने भी बोर्ड से शिक्षकों पर भरोसा करने और वैकल्पिक परीक्षा के लिए उनके सुझावों पर विचार करने का अनुरोध किया। शिक्षकों ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के बारे में निर्णय अब बिना किसी देरी के लिए जाने की आवश्यकता है, क्योंकि यह छात्रों की चिंता को बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed