{"_id":"602927758ebc3ee91b5c48ab","slug":"mangolpuri-rinku-sharma-murder-case-vhp-organized-a-tribute-paid-meeting-at-sanjay-gandhi-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगोलपुरी में उमड़ा जन-सैलाब, नम आंखों से दी गई रिंकू शर्मा को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगोलपुरी में उमड़ा जन-सैलाब, नम आंखों से दी गई रिंकू शर्मा को श्रद्धांजलि
Sun, 14 Feb 2021 07:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने रिंकू शर्मा की मौत पर गहरा दुख जताया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी में रविवार को हजारों की संख्या में लोगों ने रिंकू शर्मा को उनके निवास स्थान पर जाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों का जन-सैलाब उमड़ पड़ा था। यहां पहुंचे लोगों ने रिंकू शर्मा की मौत पर गहरा दुख जताया और उनके हत्यारों को जल्द और सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर श्रद्धांजलि आयोजित की गई थी। जिसमें दिल्ली के अलावा दूसरी जगहों से भी लोग शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर भीड़ इतनी थी कि लगभग 500 मीटर तक सड़क पर पैर रखने की जगह कम पड़ रही थी। लोगों ने रिंकू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, रिंकू को इंसाफ दो, कट्टर जिहादियों को सजा दो और गर्व से कहो हम हिंदू हैं, हिंदुस्तान हमारा है जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार और दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना भी मौजूद थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में साधु-संत भी इस श्रद्धांजलि सभा में मौजूद थे। सबने मंच पर लगी रिंकू शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
आलोक कुमार ने कहा कि जिस प्रकार एक प्रखर हिंदू और राम भक्त की हत्या कर दी गई, इससे पता चलता है कि लोगों के हौसले कितने बुलंद हैं। यहां पर उमड़ा जन-सैलाव इस बात की पुष्टि करता है कि रिंकू की मौत से लोगों में किस तरह का आक्रोश है। ऐसे में कातिलों को जितना जल्दी हो सके कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये। वर्ना जन आक्रोश विकराल रूप धारण कर सकता है।
मनोज तिवारी भी पहुंचे रिंकू के घर
वहीं दिन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी रिंकू शर्मा के परिजनों से उनके घर पर मिले और न्याय का भरोसा दिलाया।