फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man who shot dead another arrested from Faridabad

17 वर्षीय किशोरी से शादी के विरोध पर हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
man who shot dead another arrested from Faridabad
नई दिल्ली। किराएदार की 17 वर्षीय किशोरी से शादी का विरोध करने पर हत्या के आरोपी मकान मालिक पिंटू सिंह को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किराएदार को कर्जा दे रखा था और इसके एवज में उसकी बेटी से शादी करना चाहता था जबकि वह पहले से शादीशुदा है। रिश्तेदार के विरोध करने पर उसे किशोरी के पिता और पिंटू ने 27 जून 2019 को गोली मार दी थी।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह की देखरेख में एसआई संजय, महावीर सिंह व एएसआई मुकेश सिंह की टीम ने पिंटू सिंह(35) को गांव गोछी, फरीदाबाद सेक्टर-55 हरियाणा से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। मूलरूप से पश्चिमी बंगाल निवासी पिंटू सिंह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसके बच्चे व पत्नी नादिया, पश्चिमी बंगाल में रहते हैं।
विज्ञापन

ये संगम विहार दिल्ली में अपने मकान में रहता था और स्क्रैप का व्यवसाय करता था। इसके किराएदार रफीकुल ने डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। रफीकुल की 17 वर्षीय बेटी पर पिंटू बुरी नजर रखता था। इसने रफीकुल से कहा था कि अगर वह बेटी की शादी उससे कर देगा तो वह रुपये वापस नहीं लेगा और मकान को उसकी बेटी के नाम कर देगा। रफीकुल इसके लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफीकुल का रिश्तेदार व स्क्रैप डीलर फतेह अली इस शादी का विरोध कर रहा था। फतेह अली ने भी पिंटू से दो लाख रुपये उधार ले रखे थे। पिंटू सिंह किसी भी सूरत में किशोरी से शादी करना चाहता था। उसने फतेह अली की हत्या की साजिश रची।

इन्होंने धोखे से फतेह अली को पिंटू के घर बुलाया। पिंटू व रफीकुल दोनों शराब के नशे में थे। इन्होंने पहले फतेह अली पर चाकू से वार किए। जब वह पहली मंजिल से भागने लगा तो पिंटू ने उसे गोली मार दी। इस वारदात के बाद पिंटू पश्चिमी बंगाल भाग गया था। कुछ महीने बाद वह वापस आकर फरीदाबाद में रहने लगा। संगम विहार पुलिस ने वारदात के बाद रफीकुल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed