फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man shot on suspicion of stealing slippers victim admitted to lnjp hospital

दिल्ली: चप्पल चोरी के शक में मार दी युवक को गोली, पीड़ित एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Sep 2021 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Sep 2021 01:50 AM IST
सार

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बयान पर मामला दर्ज कर देर रात को ही चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
man shot on suspicion of stealing slippers victim admitted to lnjp hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रविवार रात चप्पल चोरी का आरोप लगाकर चार लड़कों ने एक युवक को गोली मार दी। टांग में गोली लगने के बाद पीड़ित दीपक यादव (35) को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल, अनस और गुलबहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दीपक परिवार के साथ एसडीएम ऑफिस के पीछे बनी झुग्गियों में रहता है। रविवार रात को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले अनस, गुलबहार, राहुल व नाबालिग वहां पहुंचे। आरोपियों ने दीपक से कहा कि उसने चप्पल चोरी की है। दीपक ने मना किया तो आरोपी उससे बहस करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसको पीटना भी शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान गुलबहार ने पिस्टल निकालकर दीपक की टांग में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बयान पर मामला दर्ज कर देर रात को ही चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दीपक ने किसकी चप्पल चोरी की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed