{"_id":"699c8ddde4a0e3eda30e428d","slug":"man-killed-with-knife-in-dispute-over-comment-on-instagram-in-delhi-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर किया गलत कमेंट, विरोध करने पर व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर किया गलत कमेंट, विरोध करने पर व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या
Mon, 23 Feb 2026 10:56 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:56 PM IST
सार
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर विवाद के बाद 48 वर्षीय सतीश कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बेटी की शादी की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ।Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर किया गलत कमेंट, विरोध करने पर व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में इस्टाग्राम पर किए गए कमेंट का विरोध करने पर एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सतीश कुमार (48) के रूप में हुई है। दरअसल सतीश की बेटी ने अपनी शादी की एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसको लेकर आरोपी अश्वनी की बेटी तान्या ने कुछ अपशब्द लिख दिए थे।
विज्ञापन
सतीश पत्नी व बेटी के साथ आरोपी अश्वनी के घर पहुंचे थे। बातचीत के बाद परिवार वापस लौट रहा था। आरोप है कि अश्वनी के बेटे अमन ने परिवार से झगड़ा शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी ने चाकू निकालकर सतीश के सीने में घोंप दिया। इसके अलावा सतीश की पत्नी सोनिया से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
सतीश को नजदीकी बाड़ा हिन्दू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अमन (44) इसके पिता अश्वनी (40) और बहन तान्या का गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी अश्वनी रिश्ते में सतीश का भांजा लगता है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सतीश अपने परिवार के साथ सदर बाजार के मोतिया खान इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी सोनिया के अलावा बेटी है। सतीश का अपना कारोबार था। 18 फरवरी को सतीश की बेटी ने कृष्णा नामक युवक से अदालत में प्रेम विवाह किया था। शादी को लेकर पूरा परिवार खुश था।
23 फरवरी को रिसेप्शन की तैयारी भी चल रही थी। इस बीच 20 फरवरी को सतीश की बेटी ने अपनी शादी की स्टोरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। तान्या ने उसी को लेकर कुछ गलत कमेंट कर दिया। सतीश पत्नी व बेटी को लेकर गली पीपल वाली, रामकुमार मार्ग, मोतिया खान पहुंचे और अश्वनी के परिवार से बातचीत की।
बातचीत के बाद वापस लौटते समय अमन, अश्वनी व उसकी बहन ने परिवार को घेर लिया। मारपीट करने के बाद सतीश की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को 20 फरवरी की देर रात खबर मिली। बाद में पुलिस ने अमन, अश्वनी और तान्या को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।