फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man hanged after kill young man in suspicion of illegal relations

अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या कर लगाई फांसी

Tue, 03 Nov 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Man hanged after kill young man in suspicion of illegal relations
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के हौजकाजी स्थित चूड़ीवालान इलाके में रविवार देर रात एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपने रिश्तेदार युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी ने खुद भी सीढ़ियों की ग्रिल से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त इमरान (25) के रूप में हुई है, जबकि हत्या कर फांसी लगाने वाले की पहचान शहाल (26) के रूप में हुई। शहाल को शक था कि उसकी पत्नी के इमरान से अवैध संबंध हैं। इसी बात पर शहाल डिप्रेशन का शिकार था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शहाल के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया का कहना है कि शहाल परिवार के साथ हौजकाजी इलाके के चूड़ीवालान स्थित सड़क प्रेम नारायण में रहता था। परिवार में पत्नी नमरा, दो बच्चे, मां और एक भाई है। शहाल का शादियों में फोटोग्राफी का काम था। वहीं मृतक इमरान परिवार के साथ वेलकम की कबूतर मार्केट में रहता था। उसका बुटीक था। इमरान की मां और शहाल की मां आपस में रिश्तेदार हैं। अक्सर इमरान का शहाल के घर पर आना-जाना रहता था। वह कई बार अपने काम के सिलसिले में शहाल के घर पर रुक भी जाया करता था। पिछले कुछ दिन से इमरान शहाल के घर पर ही था। शहाल को शक था कि उसकी पत्नी व इमरान के बीच संबंध हैं। इस बात से वह काफी परेशान रहता था और अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था।
विज्ञापन

लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर उसकी पत्नी एक माह से दोनों बच्चों को लेकर मटिया महल स्थित अपने मायके गई हुई थी। रविवार शाम शहाल और इमरान नमरा से मिलने के लिए मटिया महल गए। शहाल ने पत्नी व बच्चों के लिए खाना लिया। दोनों ने सामान्य बातचीत की। इसके बाद रात को शहाल व इमरान वापस चूड़ीवालान स्थित घर लौट आए। शहाल ने रास्ते से शराब खरीदी और दोनों दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाकर मारा, मां और भाई पर भी हमला
दोनों ने खूब शराब पी। इसके बाद शहाल इमरान से झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान शहाल ने गुस्से में इमरान को पीटने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शोर-शराबा हुआ तो शहाल की मां और भाई सुहैल भागकर ऊपर आए तो शहाल ने बताया कि उसने इमरान को मार दिया है। विरोध करने पर शहाल ने मां और भाई सुहैल पर भी हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। मां ने पड़ोसियों से मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

झगड़े में जा चुका था जेल
शहाल की मां और भाई नीचे मदद मांगने आए, जब कोई उनकी मदद को नहीं आया तो दोनों दोबारा ऊपर गए। उन्होंने देखा कि दूसरी और तीसरी मंजिल के जीने की ग्रिल में शहाल ने पर्दे से फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी। शहाल की बहन ने थाने जाकर वारदात की सूचना दी। पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि शहाल डिप्रेशन का शिकार था। वह पहले भी लड़ाई-झगड़े के मामले में जेल जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed