फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man attacked with knife for not giving cigarettes in Mahendra Park

Delhi: 10 रुपये के विवाद में चाकूबाजी, सिगरेट न देने पर किए कई वार, कावड़ यात्रा पर जाने का बन रहा था प्लान

Mon, 03 Jul 2023 07:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 07:09 PM IST
सार

सिगरेट देने से मना करने पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले की खबर है। इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने गंभीर चोट का मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
man attacked with knife for not giving cigarettes in Mahendra Park
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महेंद्र पार्क इलाके में सिगरेट देने से मना करने पर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। युवक बुरी तरह से घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार हमलावर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

आरोपी ने मांगी थी सिगरेट
पीड़ित की पहचान जहांगीरपुरी जी ब्लॉक निवासी भारत के रूप में हुई है। भारत ने पुलिस को बताया कि वह प्रशांत विहार इलाके में कपड़ा तैयार करने का काम करता है। रविवार देर रात वह अपने दोस्तों के साथ ए ब्लॉक जहांगीरपुरी में बैठा हुआ था। वह दोस्तों के साथ कांवड़ ले जाने को लेकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान वह सिगरेट पीने लगा। इलाके के रहने वाले दो युवक वहां पहुंचे। जिन्हें वह पहले से जानता था। उसमें से एक लब्बू ने उसे सिगरेट देने के लिए कहा। भारत ने सिगरेट देने से मना करते हुए कहा कि सिगरेट दस रुपये में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चाकू मारकर हुआ फरार
इस बात को लेकर उनकी कहासुनी होने लगी। लब्बू के दोस्त ने भारत को पकड़ लिया और फिर लब्बू ने चाकू निकालकर भारत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने उसकी कमर के नीचे और पैर पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। दोस्तों के बीच बचाव करने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। दोस्तों ने पीड़ित को तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed