फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man arrested with three hundred forts of firecrackers: business going on in the capital despite the ban

तीन सौ किलों पटाखों के साथ शख्स गिरफ्तर : राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा कारोबार

Tue, 04 Oct 2022 11:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Oct 2022 11:11 PM IST
सार

राजधानी में पटाखे जलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे पटाखे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Man arrested with three hundred forts of firecrackers: business going on in the capital despite the ban
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पटाखे जलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे पटाखे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। पश्चिम जिला पुलिस ने ऐसे ही एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो चोरी-छिपे पटाखे बेचकर नियमों का उलघंन कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान किरण खुराना (43) के रूप में हुई है। जिले के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को टैगोर नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। तिलक नगर थाने में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 300 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रतिबंधित पटाखे से कहां से लाया और वह कब से इनको बेच रहा था।
विज्ञापन


पश्चिम जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को स्पेशल स्टाफ को खबर मिली कि टैगोर गार्डन के श्याम विहार में प्रतिबंधित पटाखे बेचे जा रहे हैं। सूचना के बाद सोमवार शाम को टीम ने श्याम विहार के मकान में छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में रॉकेट, बम, फुलझड़ी, अनार और अन्य पटाखे बरामद हुए। जांच में पता चला कि आरोपी गुरुग्राम से  पटाखे लाया है। दशहरा से दीपावली तक इनको बेचने की तैयारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed