{"_id":"633c70017516806dc37a9046","slug":"man-arrested-with-three-hundred-forts-of-firecrackers-business-going-on-in-the-capital-despite-the-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ किलों पटाखों के साथ शख्स गिरफ्तर : राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ किलों पटाखों के साथ शख्स गिरफ्तर : राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा कारोबार
Tue, 04 Oct 2022 11:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:11 PM IST
सार
राजधानी में पटाखे जलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे पटाखे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पटाखे जलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे पटाखे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। पश्चिम जिला पुलिस ने ऐसे ही एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो चोरी-छिपे पटाखे बेचकर नियमों का उलघंन कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान किरण खुराना (43) के रूप में हुई है। जिले के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को टैगोर नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। तिलक नगर थाने में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 300 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रतिबंधित पटाखे से कहां से लाया और वह कब से इनको बेच रहा था।
विज्ञापन
पश्चिम जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को स्पेशल स्टाफ को खबर मिली कि टैगोर गार्डन के श्याम विहार में प्रतिबंधित पटाखे बेचे जा रहे हैं। सूचना के बाद सोमवार शाम को टीम ने श्याम विहार के मकान में छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में रॉकेट, बम, फुलझड़ी, अनार और अन्य पटाखे बरामद हुए। जांच में पता चला कि आरोपी गुरुग्राम से पटाखे लाया है। दशहरा से दीपावली तक इनको बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन