फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Malival demands capital punishment for accused of raping minor and old woman

बच्ची व 80 साल की महिला से दुष्कर्म करने वालों को जल्द हो फांसी: मालीवाल

Wed, 09 Sep 2020 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Malival demands capital punishment for accused of raping minor and old woman
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर 12 साल की लड़की और करीब 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपियों को जल्द फांसी देने की मांग की है। मालीवाल ने दोनों ही मामलों में 3 दिनों में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवा कर उनकी फांसी सजा पर जल्द फैसला हो। पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला 7 सितंबर को अपने घर के बाहर दूध वाले का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त आरोपी वहां आया और महिला को दूध दिलवाने के बहाने सूनसान स्थान पर ले गया, जहां वह उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया। वहीं कुछ दिन पहले 12 साल की लड़की से पीरागढ़ी इलाके में दुष्कर्म हुआ था जिसमें उसे गंभीर चोटें भी आई थीं। इस मामले में दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed