{"_id":"6146e454fb2f06037646eec7","slug":"maintainance-work-going-on-hayat-flyover-from-aiims-to-dhaula-kuan-traffic-police-issues-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: मरम्मत कार्य के कारण 20 दिनों तक बंद रहेंगे ये रास्ते, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: मरम्मत कार्य के कारण 20 दिनों तक बंद रहेंगे ये रास्ते, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह
Sun, 19 Sep 2021 12:48 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:48 PM IST
सार
दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक रिंग रोड के हयात फ्लाईओवर पर एम्स से धौला कुआं जाने वाले रास्ते पर काम हो रहा है। शनिवार को भी यहां भयंकर जाम लगा हुआ था। यहां केवल एक लेन पर वाहन चलाए जा रहे हैं, जिससे वाहनों को सफर तय करने में दुगना समय लग रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली में सड़कों की मरम्मत का काम होने के कारण अगले कुछ दिनों तक दो रास्ते प्रभावित रहेंगे। इन रास्तों के बारे में दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर एडवाइजरी जारी कर जानकारी दी है। बताया गया है कि इन रास्तों में कहीं वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है तो कहीं वाहनों को एक लेन पर चलाया जाएगा। ऐसे में इन मार्गों का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों को यात्रा के लिए अधिक समय लेकर चलने और वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक रिंग रोड के हयात फ्लाईओवर पर एम्स से धौला कुआं जाने वाले रास्ते पर काम हो रहा है। शनिवार को भी यहां भयंकर जाम लगा हुआ था। यहां केवल एक लेन पर वाहन चलाए जा रहे हैं, जिससे वाहनों को सफर तय करने में दुगना समय लग रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। बताया गया है कि इस रास्ते पर अगले 20 दिनों तक काम चलेगा।
विज्ञापन
यहां से वाहनों को ग्रेड रोड पर डायवर्ट किया जा रहा है, जहां फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का काम हो रहा है जिसके कारण यहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन