फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Loot of five lakh from scrap businessman, one arrested

स्क्रैप कारोबारी से पांच लाख की लूट, एक गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Loot of five lakh from scrap businessman, one arrested
नई दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव इलाके में बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी को मेट्रो का कबाड़ दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने पीड़ित को जामिया नगर के बटला हाउस से शाहदरा फ्लाईओवर पर बुला लिया। ड्राफ्ट बनवाने की बात कर इधर-उधर घुमाया और रास्ते में पिस्टल दिखाकर पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। पीड़ित बिलाल (22) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जबकि अन्य आरोपी पैसे समेत फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बिलाल परिवार के साथ जामिया नगर स्थित बटला हाउस में रहता है। इसका वेल्डिंग व टायर पंचर का काम हैं। पास में इसके पिता सलीम का स्क्रैप का कारोबार है। शनिवार को सलीम और बिलाल के पास राजू नामक एक युवक आया। आरोपी ने बताया कि उसके पास मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट का कबाड़ है। राजू ने रविवार को पिता-पुत्र को आली गांव में कबाड़ देखने के लिए बुलाया। दोनों ने कबाड़ जाकर देखा और सौदा तय हो गया। सोमवार को राजू ने कबाड़ लेने के लिए पिता-पुत्र को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन बुलाया। बिलाल अपने पिता, चाचा व तीन अन्य भाइयों के साथ वहां पहुंच गया। बाद में राजू ने बिलाल को कॉल कर एमएस पार्क, फ्लाईओवर के नीचे लेबर चौक पर बुलाया। वहां पहुंचने पर राजू ने इतने लोगों के आने पर ऐतराज किया। कहा कि इतने लोगों को मेट्रो वाले अंदर नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि पेमेंट ड्राफ्ट से होगी। रुपये लेकर राजू बिलाल को जीटीबी एंक्लेव के बैंक ले गया। वहां बहाना कर वापस फ्लाईओवर पर पहुंचा। बाद में आरोपी ने पिस्टल दिखाकर बिलाल से पांच लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गया। बिलाल ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बाद में राजू के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed