फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Loot case of crores in Anand Lok Finger prints found from spot also did not work miscreants went back after sitting in the eco car

आनंदलोक में करोड़ों की लूट मामला: मौके से मिले फिंगर प्रिंट भी काम नहीं आए, बदमाश ईको कार में बैठकर वापस गए थे, नहीं मिला कोई सुराग

Tue, 03 May 2022 11:26 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 03 May 2022 11:26 PM IST
सार

आनंद लोक की कोठी नंबर-29 में रहने वाली वृद्धा रीतिका शर्मा को बंधक बनाकर बदमाश शनिवार तड़के करोड़ों रुपये की ज्वेलरी लूटकर ले गए थे।

विज्ञापन
Loot case of crores in Anand Lok Finger prints found from spot also did not work miscreants went back after sitting in the eco car
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित पॉश इलाके आनंद लोक में बुजुर्ग महिला रीतिका शर्मा को बंधक बनाकर करोड़ों की लूट मामले में तीन दिन बाद भी बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ईको कार में बैठकर गए थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को अभी तक ये नहीं बताया कि बदमाश कितने रुपये की ज्वेलरी ले गए हैं। दूसरी तरफ फिंगर प्रिंट भी पुलिस के काम नहीं आए हैं।

विज्ञापन


आनंद लोक की कोठी नंबर-29 में रहने वाली वृद्धा रीतिका शर्मा को बंधक बनाकर बदमाश शनिवार तड़के करोड़ों रुपये की ज्वेलरी लूटकर ले गए थे। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौके से अलग-अलग 12 फ्रिंगर प्रिंट मिले थे। इन फिंगर प्रिंट को अन्य फिंगर प्रिंट (क्रश) से मिलान किया गया था, मगर फिंगर प्रिंट मिले नहीं है। ऐसे में लग रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पहली बार वारदात कर रहे हैं या फिर अभी तक गिरफ्तार नहीं नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में ये बात स्पष्ट हो गई है कि बदमाश ईको कार से फरार हुए हैं। उन्होंने आनंदलोक कॉलोनी के बाहर से ईको कार ली थी। सीसीटीवी फुटेज से पता लग रहा है कि ईको कार की नंबर प्लेट पीले रंग की है। ऐसे में ईको कार कर्मिशियल है। हालांकि, रात होने की वजह से ईको कार का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। ईको कार का करीब 3 किलो मीटर तक रूट फोलो किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हाल ही में नौकरी छोड़कर गए नेपाल के नौकर विजय थापा और गार्ड राम को वेरिफाई कर लिया है। इन लोगों ने वारदात को अंजाम नहीं दिया है। सिक्यूरिटी गार्ड राम ने नवंबर, 2021 में नौकरी छोड़ दी थी। विजय थापा पुलिस ने करीब दो महीने पहले नौकरी छोड़ी थी। पुलिस को ये दोनों मिल गए हैं। इसके अलावा पीड़ित परिवार ने पुलिस को अभी तक ये नहीं बताया है कि बदमाश कितने रुपये की ज्वेलरी लूटकर ले गए हैं। पीड़ित परिवार दिन के समय सिक्यूरिटी गार्ड रखता था। इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार बहुत ज्यादा सदमे में हैं।


बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला था
बदमाशो ने पूरे घर को खंगाला था। बदमाश दो अलमारियों से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी लेकर गए है। बदमाशों ने कोठी में घुसते ही पहले तो दूसरे कमरे में घुसे थे। इसके बाद वह जिस कमरे में वृद्धा सो रही थी उस कमरे में घुसे थे। यहां के बाद बदमाश पहली मंजिल पर गए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाशों को दो अलमारी में काफी ज्वेलरी मिल गई थी। बदमाश सिर्फ सोने की ज्वेलरी लेकर गए हैं। चांदी की ज्वेलरी को वह मौके पर ही छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed