{"_id":"60ceb50e81e280120b615e98","slug":"liquor-smuggler-arrested-by-delhi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद करने लगा शराब तस्करी, पुलिस को चकमा देने के लिए अपनाता था ये तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद करने लगा शराब तस्करी, पुलिस को चकमा देने के लिए अपनाता था ये तरीके
Sun, 20 Jun 2021 08:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Jun 2021 08:55 AM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव निरथन, सोनीपत हरियाणा निवासी अंकित दहिया(20) के रूप में हुई है। उसके पास से 695 पौवे और अल्टो कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने कार पर पुलिस का स्टीकर लगाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध शराब और अल्टो कार बरामद की है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह शराब को सोनीपत हरियाणा से खरीदकर दिल्ली में सप्लाई करता था।
पुलिस उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव निरथन, सोनीपत हरियाणा निवासी अंकित दहिया(20) के रूप में हुई है।
उसके पास से 695 पौवे और अल्टो कार बरामद हुई है। जिला की स्पेशल स्टाफ को हैदरपुर इलाके में अवैध शराब की खेप के आने की जानकारी मिली। पुलिस इलाके में घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पुलिस ने एक अल्टो कार को रोका। जिसके अगले और पिछले शीशे पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। लेकिन कार की पिछली सीट पर कार्टून रखा हुआ देखकर पुलिस को शक हुआ। तलाशी में उसमें अवैध शराब मिला। पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

अंकित ने पुलिस को बताया कि वह 12 तक पढ़ा है। स्कूल की पढ़ाई छोडने के बाद वह शराब तस्करों के संपर्क में आ गया। उसने 40 हजार रुपये में एक पुरानी अल्टो कार खरीदी और सोनीपत के शराब डीलरों से शराब खरीदकर उसे दिल्ली में ऊंचे दाम में बेचने लगा।
पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने कार को शीशे पर पुलिस को स्टीकर लगा लिया था। दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।
पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने कार को शीशे पर पुलिस को स्टीकर लगा लिया था। दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।