फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Like the airport, the passengers will also have to pay the station user charge.

एयरपोर्ट की तरह स्टेशन यूजर चार्ज भी यात्रियों को देना होगा

Fri, 08 Oct 2021 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Like the airport, the passengers will also have to pay the station user charge.
नई दिल्ली। आने वाले वक्त में अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ये थोड़ी महंगी हो सकती है। एयरपोर्ट की तरह ही अब ट्रेन यात्रियों को भी स्टेशन यूजर चार्ज देना पड़ेगा। यात्री को 10 से 50 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। यह चार्ज यात्री सुविधा व विकास शुल्क के नाम पर रेलवे वसूलेगा।
विज्ञापन

यह उस स्टेशन के लिए भी लिया जाएगा जिसका पुनर्विकास होना है जिसमें नई दिल्ली, बिजवासन, आनंद विहार स्टेशन शामिल हैं। ये उन स्टेशनों के लिए भी वसूला जाएगा जिन्हें नया रूप दिया गया है। यह शुल्क हर यात्री से वसूला जाएगा जो ट्रेन से यात्रा करेगा।
विज्ञापन

शुल्क का भुगतान यात्रियों को अलग से नहीं करना होगा। यात्री जिस वक्त टिकट काउंटर या ऑनलाइन टिकट बुक करेंगे उसी वक्त टिकट के साथ जोड़कर लिया जाएगा। सबसे अधिक यूजर चार्ज एसी फर्स्ट में सफर करने वालों से वसूला जाएगा। यह शुल्क 50 रुपये तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एसी-2, एसी-3, स्लीपर क्लास में यात्रा करने वालों से लिया जाएगा। अनारक्षित कोच में यात्रा करने वालों से सबसे कम शुल्क लिया जाएगा।
रेल मंत्रालय जल्द ही इस शुल्क को लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा। रेलवे को उम्मीद है कि स्टेशनों को विकसित करने वाले निजी कंपनियों के राजस्व में इस नियम के लागू होने से बढ़ोत्तरी होगी और वे स्टेशनों के विकास में भी बढ़-चढ़ कर भूमिका निभाएंगे। रेलवे का कहना है कि यह शुल्क मामूली होगा जिससे यात्रियों को स्टेशनों पर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
रेलवे सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में भी इस तरह के शुल्क के लिए सहमति लेने के लिए भेजा गया था। हालांकि इसे राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर खुद ही अधिसूचित करेगा।
इन दिनों रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहा है। कोविड-19 की वजह से यात्री गाड़ियों में भी एक्सप्रेस गाड़ियों का टिकट लिया जा रहा है। 25 किलोमीटर की दूरी के लिए साधारण यात्री गाड़ियों में 10 रुपये बेसिक किराया कोविड के पहले वसूला जाता था। वहीं इन दिनों स्पेशल मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों में सफर के लिए 30 रुपये लिए जा रहे हैं।

इसी तरह प्लेटफार्म टिकट पर भी 10 रुपये की जगह 30 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसी तरह कोविड की वजह से ट्रेनों में बेडरोल अब नहीं मिल रहा है। अगर यात्रियों को इसकी आवश्यकता है तो स्टेशनों पर डिस्पोजेबल बेड रोल खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed