फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lift collapses at DDA construction site in Dwarka, three laborers killed in Delhi

दिल्ली: द्वारका में डीडीए कंस्ट्रक्शन साइट पर लिफ्ट टूटकर गिरी, तीन मजदूरों की मौत

Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार मृत मजदूरों की पहचान पन्नालाल यादव(50),वसंत और मंगल प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर 14 में डीडीए की कंस्ट्रक्शन साइट पर चार मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
Lift collapses at DDA construction site in Dwarka, three laborers killed in Delhi
इसी साइट पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 इलाके में डीडीए की कंस्ट्रक्शन साइट पर मंगलवार दोपहर काम करने के दौरान लिफ्ट का तार टूटने से चार मजदूर ऊंचाई से गिर गए। घायल सभी मजदूरों को आनन-फानन  पास के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृत मजदूरों की पहचान पन्नालाल यादव (50),वसंत और मंगल प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर 14 में डीडीए की कंस्ट्रक्शन साइट पर ऊंचाई से गिरने से चार मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चारों मजदूरों में से तीन को श्री अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि एक मजदूर को तारक अस्पताल में भर्ती कराया। तारक अस्पताल में भर्ती पन्नालाल यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि श्री अस्पताल में भर्ती किए गए वसंत और मंगल प्रसाद को भी मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र राय का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरेंद्र अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया और घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। 

Trending Videos

जांच में पता चला कि द्वारका सेक्टर 14  में डीडीए की ओर से बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है। मंगलवार दोपहर में चार मजदूर लिफ्ट पर सवार होकर उपर की ओर जा रहे थे। चार व पांच मंजिल के पास जाने के बाद लिफ्ट का तार अचानक टूट गया और लिफ्ट सीधा जमीन पर आ गिरी। 

लिफ्ट गिरते ही वहां अफरा-तफरी फैल गई और मजदूरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर हेलमेट मिला है। पुलिस का कहना है कि छानबीन कर पता लगाया जा रहा है कि इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed