फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   less possibility of nursary admission for who got less than 50 neighborhood points

नेबरहुड के 50 से कम अंक पाने वालों के दाखिले का चांस कम

Mon, 15 Mar 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
less possibility of nursary admission for who got less than 50 neighborhood points
नई दिल्ली। राजधानी में निजी स्कूलों ने फॉर्मों के विश्लेषण के बाद सोमवार को आवेदकों के अंकों के आधार पर सूची जारी कर दी। आवेदकों की सूची ने अभिभावकों की चिंता को बढ़ा दिया है। स्कूलों ने जिस तरह से सूची जारी की है उसमें नेबरहुड (पड़ोस) के पचास से कम अंक प्राप्त करने वालों के लिए दाखिले की उम्मीद कम बन रही है।
विज्ञापन

दाखिले को लेकर 20 मार्च को जारी होने वाली पहली सूची के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। हालांकि वेटिंग लिस्ट में नाम आने पर शिफ्टिंग का दौर शुरू होने पर दाखिले की उम्मीद बन सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतर स्कूलों ने आवेदकों की संख्या व अंकों के साथ सूची जारी करना शुरू कर दिया है। इंडियन स्कूल ने सभी आवेदकों 414 की सूची जारी करने के बाद अब 121 को ड्रा के लिए चुना है। अब लॉटरी के बाद ही दाखिले की राह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीपीएस वसंत कुंज ने मानकों में मिले अंकों के आधार पर सूची जारी की है। उसमें 100 से 40 अंक वालों को जगह दी गई है। आदर्श पब्लिक स्कूल ने 103 आवेदकों की सूची जारी की है। इसमें 71 से 40 वालों को जगह दी गई है। सर्वाधिक अंक पड़ोस के लिए ही आवेदकों को मिले हैं। स्कूल ने 13 आवेदकों की प्रतीक्षा सूची जारी की है। इस सूची में 40-39 अंक वालों को जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed