फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Leopard caught on camera near Asola Bhati

असोला भाटी के पास कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ

Fri, 10 Sep 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught on camera near Asola Bhati
नई दिल्ली। असोला भाटी सेंचुरी के पास लगे कैमरे में बृहस्पतिवार को एक तेंदुए की तस्वीर कैद हुई। इसके बाद दिल्ली वन विभाग ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से दिशानिर्देश जारी किए हैं। वहीं, तेंदुए देखे जाने की खबर के बाद से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी के मुताबिक असोला भाटी सेंचुरी से सटे उपसंरक्षक कार्यालय के पास लगे कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है। विभाग ने संगम विहार, देवली और संजय कॉलोनी में पोस्टर चस्पा किए हैं। अधिकारी ने बताया कि कार्यालय से 250 मीटर की दूरी पर लगे कैमरे में तेंदुए को देखा गया है। इस संबंध में गांवों में घोषणा करने के साथ ही लोगों से जानकारी देने को कहा गया है। स्थानीय निवासियों को रात में अकेले बाहर नहीं निकलने और बच्चों पर विशेष नजर रखने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने पिछले माह भी लोगों को तेंदुआ मिलने के बारे में सूचित किया था। उस वक्त महरौली तेंदुए जैसा दिखने वाला वन्यजीव को वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, जून में डीएलएफ छतरपुर फार्म में तेंदुआ दिखने के बाद विभाग ने ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सेंचुरी में कम से कम तीन तेंदुओं का परिवार एक वर्ष से रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाने की अनुशंसा
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कई बार तेंदुए देखे गए हैं। विभाग ने सूरजकुंड-पाली रोड पर तेंदुए और अन्य वन्य जीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाने की अनुशंसा की है। वहीं, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के दिल्ली प्रमुख सोहेल मदान के मुताबिक असोला भाटी इलाके में पांच वर्षों में सड़क पर वाहनों की चपेट में आने से पांच तेंदुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed