फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   legislation to guarantee msp bill introduced in kisan sansad

किसान संसद: एमएसपी की गारंटी के लिए कानून की उठी मांग, पेश किया विधेयक

Thu, 05 Aug 2021 01:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 01:48 AM IST
सार

शुक्रवार को किसान संसद में किसान विरोधी नीतियों को लेकर मौजूदा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है। भारत छोड़ो दिवस के मौके पर सोमवार को अखिल महिला संसद में प्रस्ताव पर मतदान होगा। 

विज्ञापन
legislation to guarantee msp bill introduced in kisan sansad
जंतर मंतर पर चल रही किसान संसद - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसान संसद के 10वें दिन किसानों और सभी कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी पर बहस हुई। सदस्यों ने एमएसपी से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा के बाद किसान संसद में एक विधेयक पेश किया गया। इसमें लागत अनुमानों में सुधार, एमएसपी फार्मूला उत्पादन की सी-2 लागत से कम से कम 50 फीसदी उपर, 50 फीसदी खरीद की गारंटी, बाजार में सरकार के हस्तक्षेप को सुनिश्चित करने सहित किसानों को एमएसपी के भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली की अनिवार्यता को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


बहस के दौरान किसान प्रतिनिधियों ने इस विधेयक का समर्थन करते हुए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों पर प्रकाश डाला। कृषि भूमि को संरक्षित करने और फसल बीमा को प्रभावी बनाने के लिए संभावित उपायों पर भी चर्चा की गई। किसानों ने मांग की कि किसानों के परिवार के श्रम को सकुशल मजदूरी माना जाए। एमएसपी की गणना के वक्त मजदूरी के लिए तय दरें लागू करने को भी जरूरी बताया। वक्ताओं ने किसानों को लाभकारी या लागत मूल्य मुहैया करवाने में मौजूदा प्रणाली को विफल करार दिया। गुरुवार को भी बहस जारी रहेगी, जिसमें विशेषज्ञों के सदन के अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना है। बुधवार की कार्यवाही एपी फार्मर्स एसोसिएशन कोऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले हुई।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ शुक्रवार को पेश हो सकता है अविश्वास प्रस्ताव
शुक्रवार को किसान संसद में किसान विरोधी नीतियों को लेकर मौजूदा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है। भारत छोड़ो दिवस के मौके पर सोमवार को अखिल महिला संसद में प्रस्ताव पर मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को आजादी संग्राम दिवस मनाएंगे किसान श्रमिक 
संयुक्त किसान मोर्चा की आम सभा ने 15 अगस्त को पूरे देश में किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर प्रखंड, तहसील, जिला मुख्यालय या अपने नजदीकी किसान मोर्चा या धरने तक तिरंगा मार्च निकालेंगे। साइकिल, बाइक, ठेले, ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च निकाला जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि 15 अगस्त तक कहीं भी आधिकारिक ध्वजारोहण समारोह या राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी भी मार्च का किसान विरोध नहीं करेंगे। 

मेधा पाटकर की गिरफ्तारी की मोर्चा ने की निंदा
मोर्चा ने मध्य प्रदेश में सेंचुरी मिल्स के करीब 700 श्रमिकों के साथ उनकी नेता और संयुक्त किसान मोर्चा की सहयोगी मेधा पाटकर के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और गिरफ्तारी की निंदा की। मोर्चा ने मिलों की अवैध बिक्री के मुद्दे को हल करने सहित सभी सत्याग्रहियों की तत्काल रिहाई सहित उनके खिलाफ लगाए झूठे मामलों को वापस लेने की मांग की है। 


10 अगस्त विरोध स्थल और टोल प्लाजा पर तीज उत्सव
संयुक्त किसान मोर्चा ने 10 अगस्त को सभी विरोध स्थल, टोल प्लाजा परपारंपरिक लोक उत्सव तीज मनाने का निर्णय लिया है। सामाजिक सद्भाव के इस त्योहार में किसानों से शामिल होने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed