{"_id":"613b7b298ebc3eb3a71bf2d7","slug":"leader-of-opposition-harpal-singh-cheema-said-captain-amarinder-singh-is-cheating-in-name-of-listening-problems-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा बोले- लोगों की समस्याएं सुनने के नाम पर धोखा दे रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा बोले- लोगों की समस्याएं सुनने के नाम पर धोखा दे रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह
Fri, 10 Sep 2021 09:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:05 PM IST
सार
चीमा ने कहा कि इस समय भी जनता की समस्याएं सुनने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे पांच साल आराम करती रही और अब लोगों की समस्या सुनने का दिखावा कर रही है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : social media
विस्तार
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार लोगों की समस्याएं नहीं सुन रही है। इसके नाम पर विभिन्न कमेटियों का गठन कर लोगों को भ्रम में रखा जा रहा है, लेकिन असलियत में जनता की समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चीमा ने कहा कि सरकार को इन कमेटियों की बजाय स्वयं सामने आकर जनता की समस्याएं सुननी चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अपने शासनकाल के पूरे पांच साल में अमरिंदर सिंह सरकार ने लोगों की शिकायतों-तकलीफों को जानने-समझने की कोई कोशिश नहीं की। अब जब विधानसभा चुनाव करीब आ गए हैं, तब उसे जनता की याद आ रही है। चीमा ने कहा कि इस समय भी जनता की समस्याएं सुनने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे पांच साल आराम करती रही और अब लोगों की समस्या सुनने का दिखावा कर रही है।
विज्ञापन
चीमा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब के किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, छात्रों और युवाओं की समस्याओं के निदान के लिए कभी काम नहीं किया। इसी सरकार के दौरान बेरोजगार युवकों को सड़कों की धूल फांकने को मजबूर होना पड़ा, लेकिन इस सरकार ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। बिजली बिल महंगा कर किसानों के साथ अन्याय हुआ और छात्रवृत्ति घोटाला कर छात्रों को परेशान किया गया। लेकिन अब वही सरकार इन्हीं लोगों की समस्याएं सुनने का दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को दिखावा करने की बजाय जमीनी हकीकत पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन