{"_id":"5f36b0418ebc3e3cf4397902","slug":"le-roshe-to-help-students-willing-to-go-to-foreign-for-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली: ले रोशे का क्विंटएसेंशियली से करार, पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली: ले रोशे का क्विंटएसेंशियली से करार, पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को मिलेगी मदद
Fri, 14 Aug 2020 09:09 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के कारण विद्यार्थी विदेश जाने से डर रहे हैं, जो लाजमी है। इसलिए उनकी जरूरतों को पूरा करने हेतु ले रोशे ने पुरस्कृत लक्जरी कंसर्ज और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट सेवा कंपनी क्ंविटएसेंशियली इंडिया से अनोखी साझेदारी की है।
विज्ञापन
ले रोशे इसके तहत निजी क्ंविटएसेंशियली अकाउंट मैनेजरों को निःशुल्क सुविधा देती है जिससे विद्यार्थियों को इस साल अक्तूबर के दाखिले के लिए स्विट्जरलैंड यात्रा में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इसके तहत उन्हें व्यक्तिगत सर्विस पैक दिया जाएगा जिसमें फ्लाईट की बुकिंग, एयरपोर्ट ट्रांस्फर, एयरपोर्ट पर संपर्क और स्वागत के साथ-साथ फास्ट ट्रैक चेकिंग और इमाइग्रेशन, वीआईपी लाउंज में प्रवेश और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पैक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
मिष्ठी बोस, सीईओ, क्विंटएसेंशियली इंडिया ने कहा, ‘ले रोशे से साझेदारी निस्संदेह हमारे लिए बड़ा सम्मान है। यह दुनिया के प्रमुख हास्पीटलीटी संस्थानों में एक है। हमारा मानना है कि हमारे ब्राण्ड का कार्य दर्शन ले रोशे ब्राण्ड की सोच से बिल्कुल मेल खाता है।
क्ंविटएसेंशियली में हम गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करते। हम तत्परता से लोगों की समस्या समाधान करते हैं और भारतीय समुदाय को हमारे ब्राण्ड पार्टनर ले रोशे के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस करार पर बोलते हुए ले रोशे के डायरेक्टर, मार्केटिंग एवं इनरॉलमेंट श्री एड्रियन आर्टिमोव ने बताया, ‘‘हमें समझ सकते हैं कि भारत के कुछ विद्यार्थी विदेश जाने से घबरा रहे हैं इसलिए हम उन्हें और उनके माता-पिता को भारत में सर्वश्रेष्ठ कंसर्ज सेवाएं देने का विश्वास दिलाते हैं।
क्ंविटएसेंशियली से करार कर हम बहुत उत्साहित हैं और हमें विश्वास है कि हम सभी विद्यार्थियों को सुखद यात्रा देने का हमारा लक्ष्य पूरा करंेगे। ले रोशे दुनिया के सबसे अच्छे हॉस्पीटलीटी मैनेजमेंट सॉल्यूशनों में एक है और ऐसे विशिष्ट कंसर्ज सेवा कम्पनी से करार के साथ हम हमारे विद्यार्थियों को 5 स्टार हॉस्पटलीटी का वास्तविक अनुभव देंगे।’’
स्विट्जरलैंड की यात्रा और क्विंटएसेंशियली की कंसर्ज सेवाएं लेने के बाद विद्यार्थी कैम्पस में आराम से ले रोशे के कर्मचारी से मिलेंगे जो उन्हें संस्थान से जुड़ने और इसमें सहज हो कर आगे पढ़ाई की तैयारी में मदद करेंगे।
ले रोशे सॉमेट एजुकेशन का हिस्सा है जिसमें ग्लायल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन और इकोल डुकासे के सिस्टर स्कूल भी शामिल हैं।
ले रोशे और क्विंटएसेंशियली की सेवा का विस्तार सिस्टर स्कूलों में भी होगा और ये सेवाएं आगामी वर्ष ग्लायन और डुकासे में प्रवेश के इच्च्छुक विद्यार्थियों को भी मिलेंगी।