फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Law school will be installed on radio for prisoners in Tihar

तिहाड़ में कैदियों के लिए रेडियो पर लगेगी कानून की पाठशाला

Sun, 08 Nov 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Law school will be installed on radio for prisoners in Tihar
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने तिहाड़ जेल प्रशासन के साथ मिलकर शनिवार को कैदियों के लिए विशेष रेडियो प्रोग्राम कानून की चौपाल की शुरुआत की है। अब तक जेलों में कैदियों के मनोरंजन के लिए रेडियो सिस्टम संचालित था, लेकिन अब कैदियों को कानून के विभिन्न आयामों और अन्य सुविधाओं के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

तिहाड़ की जेल नंबर-4 में डीएचएलए के सदस्य सचिव कंवलजीत अरोड़ा और तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने इस रेडियो प्रोग्राम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तिहाड़ की सभी जेलों में कैदियों के मनोरंजन के लिए पहले से ही रेडियो सिस्टम संचालित है। इस सिस्टम के जरिये कैदी ही रेडियो कार्यक्रम प्रजेंट करते हैं और यह कार्यक्रम संबंधित जेल के वार्डों में बंद कैदी सुनते हैं। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम का संचालन बिल्कुल लाइव रेडियो की तरह होता है। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए वार्डों में बंद कैदियों की रुचि या सवालों के बारे में जानकारी ली जाती है। इस बाद कार्यक्रम में म्यूजिक के तड़के के साथ कैदियों के नामों का भी प्रसारण किया जाता है।
विज्ञापन

अब कैदियों को रेडियो के जरिये मनोरंजन के साथ अन्य जानकारी की विषय वस्तु सुनने को मिलती थी, लेकिन अब कैदियों के लिए विशेष रूप से कानून की चौपाल कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में विशेषज्ञ विस्तार से जानकारी देंगे। हालांकि प्रत्येक जेल में यह कार्यक्रम सप्ताह में एक बार आयोजित होगा और इसकी अवधि लगभग आधे घंटे से लेकर 45 मिनट तक रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएसएलए के विशेष न्यायाधीश गौतम मनन, डीएसएलए नई दिल्ली सचिव चंदरजीत सिंह, डीएसएलए नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सचिव हरजीत सिंह जसपाल, एआईजी मुकेश प्रसाद और अन्य जेल अधीक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed