फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   lady having 80K followers nabbed in snatching

इंस्ट्रग्राम पर 80 हजार फॉलोअर वाली युवती बैग छीनने के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2020 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
lady having 80K followers nabbed in snatching
आरोपी युवती और उसका साथी। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दक्षिण जिला पुलिस ने डॉलर से भरा बैग छीनने के आरोप मेें सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर युवती व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। बैग छीनने के बाद तिलक नगर निवासी अक्षित झांव (25) और राजौरी गार्डन निवासी अमृता सेठी (26) मौजमस्ती के लिए गोवा के पांच सितारा होटल में रुके हुए थे। दोनों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गोवा से गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया में युवती काफी सक्रिय है। अकेले इंस्टाग्राम पर उसके 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसके अलरपर अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म पर उसके फॉलोअर की संख्या अच्छी खासी है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार विदेशी मुद्रा बदलने वाली कंपनी में काम करने वाले रोहिणी निवासी मनोज सूद ने 5 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक कंपनी की ओर से उसे 3300 अमेरिकी डॉलर को बदल कर रुपये लाने को कहा गया था। मनोज सूद ने ग्राहक से बात की तो उसने पंचशील क्लब के पास बुलाया। जब वह पंचशील क्लब के पास पहुंचा तो वहां एक युवक व युवती कार में बैठे हुए थे। इन युवक व युवती ने पैसे देने के बहाने डॉलर से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मामला दर्जकर हौजखास थानाध्यक्ष अक्षय कुमार, एसआई तालिब खान व इंस्पेक्टर पीके झा की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर मिल गया। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर कार मालिक रविंद्र नाथ तक पहुंची तो उसने बताया कि कार को उसका बेटा कुशाल और दोस्त ले गए हैं। ये भी पता लगा कि बेटा दो-तीन से घर पर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई तालिब खान ने उसकी मोबाइल लोकेशन खंगाली तो गोवा में मिली। एसआई तालिब खान की देखरेख में एक टीम गोवा भेजी गई। पुलिस टीम ने गोवा पुलिस की मदद से पांच सितारा होटल में ठहरे कुशाल के दोस्त तिलक नगर निवासी अक्षित झांव और राजौरी गार्डन निवासी अमृता सेठी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गोवा घूमने आए थे। बुधवार को पुलिस उन्हें दिल्ली ले आई। पुलिस रविंद्र नाथ के बेटे कुशाल की भूमिका की जांच कर रही है। कुशाल भी आरोपियों के साथ गोवा में मिला था। बताया जा रहा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed