{"_id":"6286bff513b8e811544e77ae","slug":"ladli-media-fellowship-awarded-to-parikshit-nirbhay-of-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladli Media Fellowship : अमर उजाला के परीक्षित निर्भय को लाडली मीडिया फैलोशिप सम्मान, देश भर से 15 पत्रकारों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladli Media Fellowship : अमर उजाला के परीक्षित निर्भय को लाडली मीडिया फैलोशिप सम्मान, देश भर से 15 पत्रकारों का चयन
Fri, 20 May 2022 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 May 2022 05:39 AM IST
सार
विजेताओं को एक ऐसे पूल से चुना गया है, जिनकी रिपोर्टिंग लिंग परिप्रेक्ष्य से विभिन्न विषयों की एक विस्तृत खोज करती है। इस कार्यक्रम के तहत देश भर से 15 पत्रकारों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित निर्भय को वर्ष 2022 का लाडली मीडिया फैलोशिप सम्मान मिला है। पॉपुलेशन फर्स्ट संस्था ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा है कि लिंग परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विषयों पर एक विस्तृत खोज पर यह सम्मान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यूएनएफपीए इंडिया और नई दिल्ली स्थित द रॉयल नॉर्वेजियन एम्बेसी के सहयोग से यह कार्यक्रम शुरू किया है। संस्था के निदेशक डॉ. शारदा ने कहा, मीडिया के पास नागरिकों के विचारों को आकार देने की अद्भुत शक्ति है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आवेदकों को एक ऐसे पूल से चुना गया है, जिनकी रिपोर्टिंग लिंग परिप्रेक्ष्य से विभिन्न विषयों की एक विस्तृत खोज करती है। इस कार्यक्रम के तहत देश भर से 15 पत्रकारों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
इनके कौशल को बढ़ाने, दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और लैंगिक असमानताओं के बारे में समझ तेज करने के लिए कार्यशालाओं की एक शृंखला भी शुरू की गई।
इस वर्ष लिंग आधारित हिंसा, एलजीबीटीक्यूआई समुदाय पर रिपोर्टिंग, महिलाओं और किशोर लड़कियों के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य विषयों के तहत आवेदन मांगे गए थे। परीक्षित को इससे पहले साल 2021 में खोजी पत्रकारिता पर राष्ट्रीय और उत्तर क्षेत्रीय दो लाडली अवॉर्ड भी दिए गए।