फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kobdi gift to Sikh devotees train will run to visit major Gurudwaras

Delhi: सिख श्रद्धालुओं कोबड़ी सौगात, प्रमुख गुरुद्वारों के दर्शन कराने के लिए चलेगी ट्रेन, लखनऊ से रवाना होगी

Tue, 21 Feb 2023 11:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 Feb 2023 11:00 PM IST
सार

टूर पैकेज की कीमत 19,999 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होगी। भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए थीम-आधारित यात्रा का संचालन रेलवे कर रहा है। 

विज्ञापन
Kobdi gift to Sikh devotees train will run to visit major Gurudwaras
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिख श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से वह अब अपने प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थानों की यात्रा कर सकेंगे। इस यात्रा को विभिन्न गुरुद्वारों, सिख गुरुओं और विभिन्न सिख समाजों के साथ विचार-विमर्श के बाद विशेष रूप से तैयार किया गया है। 11 दिन और 10 रातों की इस यात्रा में श्रद्धालु आनंदपुर साहिब में केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा, कीरतपुर साहिब में पातालपुरी साहिब, सरहिंद में फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में अकाल तख्त और स्वर्ण मंदिर, बठिंडा में दमदमा साहिब, नांदेड़ में तख्त सचखंड हजूर साहिब, बीदर में गुरु नानक झीरा साहिब और पटना में हरमंदर साहिब का दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस स्पेशल ट्रेन में 678 श्रद्धालु सफर कर सकते हैं। बैसाखी के मौके पर विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के साथ गुरु कृपा यात्रा का संचालन किया जाएगा। 5 अप्रैल को लखनऊ से यह ट्रेन चलेगी और 15 अप्रैल को वापस लखनऊ पहुंचेगी। पर्यटक ट्रेन में 9 स्लीपर क्लास कोच, 1 एसी-3 टियर और 1 एसी-2 टियर कोच, 1 पेंट्री कार, 2 जेनरेटर कोच लगे होंगे। यात्री लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत और बरेली में अपनी यात्रा शुरू भी कर सकेंगे और वापसी में इन स्टेशनों पर उतर सकेंगे। 

विज्ञापन

 

टूर पैकेज की कीमत 19,999 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होगी। भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए थीम-आधारित यात्रा का संचालन रेलवे कर रहा है। टूर पैकेज में विशेष कोच में यात्रा के साथ ही भोजन की व्यवस्था, होटल में ठहरने की व्यवस्था, वाहनों से दर्शनीय स्थलों तक की यात्रा, टूर एस्कॉर्ट्स सेवा, यात्रा बीमा और ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसी थ्री कोच में यात्रा किराया 36196 रुपये प्रति व्यक्ति होगा तो एसी-2 से यात्रा करने के लिए 48275 रुपये खर्च करने होंगे। इसी तरह स्टैंडर्ड कोच में यात्रा करने के लिए 24127 रुपये खर्च करना होगा। इस कोच में अगर दो से अधिक टिकट लेने पर प्रति व्यक्ति 19999 रुपये खर्च करने होंगे। 5 से 11 साल के बच्चों के साथ यात्रा करने पर प्रति बच्चा 18882 रुपये वसूला जाएगा। एसी थ्री में एक से अधिक टिकट लेने पर यात्रा किराया 29999 रुपये होंगे। इसी तरह एसी टू में सफर के लिए 39999 रुपये खर्च करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed