फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Knife stabbed to death for not returning Rs 500

500 रुपये नहीं लौटाने पर चाकू घोंपकर हत्या

Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Knife stabbed to death for not returning Rs 500
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में महज 500 रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सोनू कुमार (22) के रूप में हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया है। परिजन उसे नाबालिग बता रहे हैं। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि सोनू ने आरोपी से 500 रुपये उधार ले रखे थे। आरोपी अपने रुपये वापस मांग रहा था, लेकिन सोनू वापस नहीं कर रहा था। इससे खफा होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोनू आनंद पर्वत इलाके में रहता था। वह छोटा-मोटा काम करता था। कुछ समय पहले वह एक मामले में जेल गया था। एक अक्तूबर को ही जेल से छूटकर बाहर आया था। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू नगर की गली नंबर-9 में एक युवक जख्मी हालत में पड़ा है। उसके सीने पर चाकू से वार के निशान थे। घटना स्थल पर काफी खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने फौरन घायल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हुई। शनिवार को उसकी पहचान की गई। इसके बाद जांच शुरू की गई। टेक्निकल सर्विलांस से पुलिस को पता चला कि वारदात में इलाके का ही एक लड़का शामिल है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि सोनू ने उससे 500 रुपये उधार ले रखे थे। बार-बार मांगने पर भी सोनू रुपये नहीं लौटा रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी की उम्र का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed