{"_id":"5f5249228ebc3e54b9234540","slug":"kishore-hurt-by-father-s-insult-jumped-from-fourth-floor-injured-ashram-news-noi534028847","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईफोन टूटा तो बंधक बनाकर मुर्गा बनाया, पिता को किया अपमानित, किशोर ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईफोन टूटा तो बंधक बनाकर मुर्गा बनाया, पिता को किया अपमानित, किशोर ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग
Sat, 05 Sep 2020 04:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिराग दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को किशोर की साइकिल से टक्कर लगकर एक युवक का मोबाइल टूट गया तो युवक ने किशोर व उसके पिता से फोन के 62 हजार रुपये मांगे। पीड़ितों ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने किशोर के पिता की सरेआम बेइज्जती की।
विज्ञापन
किशोर को काफी देर तक मुर्गा बनाया। साथ में किशोर को दस माह तक अपने घर में नौकर बनकर काम करने का कहा। पिता की बेइज्जती से दुखी किशोर ने बृहस्पतिवार शाम को चौथी मंजिल से नीचे छलांग ली। किशोर के कमर व पैरों में कई जगह फ्रेंक्चर आए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चिराग दिल्ली में रहने वाला किशोर (16) अपने दोस्त के साथ बुधवार शात सात बजे साइकिल से पिता की दुकान पर जा रहा था। रास्ते में साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और उसने एक युवक आकाश शांडियाल उर्फ हनी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में युवक का एप्पल का आईफोन टूट गया। हनी ने किशोर को खूब खरी-खोटी सुनाई। किशोर ने अपने पिता को मौके पर बुला लिया। पिता ने कहा कि वह मोबाइल को ठीक करवा कर दे देंगे। पिता मोबाइल को स्थानीय शॉप पर ठीक करवा रहे थे तो हनी ने कहा कि उसका फोन एप्पल की वर्कशॉप पर ही ठीक करवा कर दे। पिता एप्पल की वर्कशाप पर गए तो वहां फोन को ठीक करने के 62 हजार रुपये मांगे।
पिता ने इतने पैसे देने में असमर्थता जताई तो हनी ने पहले किशोर के पिता की खूब बेइज्जती की और फिर नाबालिग को अपने घर में मुर्गा बनाया। बताया जा रहा है कि आधा घंटे से ज्यादा मुर्गा बनाकर रखा। आरोपी ने किशोर को अपने घर में बंधक बना लिया था। इसके बाद हनी ने किशोर से कहा कि वह उसके घर में दस महीने तक नौकर का काम करेगा और उसे हर महीने छह हजार तनख्वाह देगा।
जब उसके पैसे पूरे हो जाएंगे तो वह उसे छोड़ देगा। बृहस्पतिवार शाम को खाना खाने की बात कहकर किशोर किसी तरह हनी के घर निकला। अपने घर पहुंचते ही किशोर ने चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। बच्चे को मदनमोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसकी स्थिर बनी हुई है।
थाने पर परिजनों का प्रदर्शन
किशोर के परिजन व स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह मालवीय नगर थाने के सामने प्रदर्शन किया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
आरोपी हनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अतुल कुमार ठाकुर, डीसीपी, दक्षिण जिला