फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kisan andolan Ghazipur border is closed for traffic due to farmer protests Traffic is diverted from Noida link road on NH-24 and NH-9

किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर समेत आज भी कई रास्ते बंद, यहां पढ़ें ट्रैफिक का कैसा है हाल

Thu, 04 Feb 2021 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Feb 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan Ghazipur border is closed for traffic due to farmer protests Traffic is diverted from Noida link road on NH-24 and NH-9
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। गाजीपुर बॉर्डर अभी भी बंद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह रूट डायवर्जन किया है। घर से निकलने से पहले इस खबर को पढ़कर निकलें। 
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, किसान विरोध के कारण गाजीपुर बॉर्डर बंद है। नेशनल हाईवे -24, नेशनल हाईवे -9 पर नोएडा लिंक रोड से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मुर्गा मंडी और गाजीपुर आर/ ए, रोड नं 56, विकास मार्ग, आईपी एक्सटेंशन, नेशनल हाईवे-24 पर यातायात भारी है। पुलिस ने अपील की है कि अन्य सीमाओं से आवागमन करें।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि महाराजपुर, चिल्ला, डीएनडी, अप्सरा, भोपुरा और लोनी सीमाओं के माध्यम से दिल्ली जाने की सलाह दी है। सिंघु, पियाऊ मनियारी, सबोली, औचंदी बॉर्डर बंद हैं। लामपुर, सफियाबाद, सिंघु स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खुली हैं। कृपया वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


NH-44 पर भारी ट्रैफिक और डायवर्ट है। कृपया बाहरी रिंग रोड, GTK रोड और NH-44 पर जाने से बचें। रायसीना रोड (दोनों कैरिजवे) पर यातायात की आवाजाही बंद है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed