फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kisan andolan ends today for 378th day farmers movement on borders of Delhi latest news

किसान आंदोलन स्थगित: इसलिए कल से होगी घर वापसी, दिल्ली बॉर्डर से हटने लगे टेंट

Fri, 10 Dec 2021 04:40 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 04:40 AM IST
सार

किसान आंदोलन आज 378वें दिन स्थगित हो रहा है। किसान शनिवार को विजय दिवस मनाएंगे। किसानों का कहना है कि अगर लंबे समय तक किसानों की मांगे अटकी रहीं तो आंदोलन फिर शुरू होगा।

विज्ञापन
kisan andolan ends today for 378th day farmers movement on borders of Delhi latest news
किसान आंदोलन स्थगित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के एलान और प्रस्ताव पर समझौते के बाद किसान आंदोलन आज 378वें दिन स्थगित हो रहा है। इसके बाद किसान विजय दिवस मनाएंगे। शुक्रवार को विजय दिवस मनाने की योजना थी लेकिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन के चलते इसे टाला गया है। शुक्रवार को शहीदों का अंतिम संस्कार होगा। इस वजह से अब किसान शनिवार को विजय दिवस मनाएंगे।

विज्ञापन


11 दिसंबर से किसान एक साथ सुबह 10:30 बजे जाना शुरू करेंगे। 13 दिसंबर को किसान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे। वहीं 15 दिसंबर को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक होगी।किसानों ने स्पष्ट किया है कि इसे आंदोलन का स्थगन इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जो प्रस्ताव अभी पूरी तरह से माने नहीं गए हैं उनकी किसान संयुक्त मोर्चा हर महीने समीक्षा करेगा। अगर लंबे समय तक किसानों की मांगे लटकी रहीं तो आंदोलन फिर शुरू होगा।
विज्ञापन


किसानों ने सामान समेटना किया शुरू
एसकेएम के औपचारिक एलान के बाद किसान खुशी खुशी घर वापसी को तैयार हैं। किसानों व सरकार के बीच सहमति बनने के बाद कुंडली बॉर्डर पर आज संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक चल रही है, जिसमें आंदोलन वापसी का निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, बॉर्डर पर साल भर से धरनारत किसानों ने अपना सामान, तंबू व झोंपड़ियां समेटने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि वे मोर्चा के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेश मिलते ही यहां से खुशी-खुशी अपने घरों को रवाना होंगे। इससे पहले कुंडली बॉर्डर पर सबसे पहले मोर्चा द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई। फिर मोर्चा की नौ सदस्यीय कमेटी ने बैठक की और अब संयुक्त किसान मोर्चा के सभी सदस्यों की बैठक शुरू हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि आज मोर्चा आंदोलन वापसी या स्थगित किए जाने का निर्णय ले सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed