फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kidney transplant started at Safdarjung and Ram Manohar Lohia Hospital

सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण शुरू

Mon, 08 Feb 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kidney transplant started at Safdarjung and Ram Manohar Lohia Hospital
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सफदरजंग अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण सुविधा सोमवार से शुरू हो रही है। आरएमएल अस्पताल में भी इस सप्ताह से किडनी प्रत्यारोपण शुरू हो चुका है। कोरोना संक्रमण के चलते बीते 10 माह से यह सुविधा बंद पड़ी थी। इसके चालू होने से कई मरीजों को लाभ मिलेगा। इससे पहले एम्स में भी जनवरी से यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर अनूप ने कहा कि 30 फीसदी स्टाफ के साथ सोमवार से किडनी प्रत्यारोपण शुरू हो रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में काफी एहतियात बरती जाएगी। उसके लिए अस्पताल ने खास मानक संचालन प्रक्रिया बनाई है। इसके तहत मरीज की पहले कोरोना जांच होगी। प्रत्यारोपण करने वाली टीम को सुरक्षा के पूरे उपकरण दिए जाएंगे। डायलिसिस रूम या आईसीयू में किसी को भी बिना पीपीई किट के अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर हिमांशु महापात्रा ने बताया कि अस्पताल में सप्ताह में बृहस्पतिवार या शनिवार को किडनी प्रत्यारोपण किया जाएगा। कोरोना की वजह से दिल्ली में मार्च से जुलाई के बीच पांच महीनों में ही किडनी प्रत्यारोपण में 90 फीसदी की कमी आई थी। इसके बाद निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण नियमित तरीके से होने लगे। अब सरकारी अस्पतालों में यह सामान्य तरीके से होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed