{"_id":"622d1f1cae979028773bca9b","slug":"kejriwal-s-question-will-lakshadweep-administrator-praful-patel-be-the-new-lg-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का सवाल : क्या लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल होंगे दिल्ली के नए एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का सवाल : क्या लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल होंगे दिल्ली के नए एलजी
Sun, 13 Mar 2022 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 04:00 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर किया सवाल।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
क्या गुजरात के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल दिल्ली के नए एलजी होंगे...यह सवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री के इस सवाल भरे ट्वीट ने नए एलजी को लेकर चली आ रहीं चर्चाओं को तेज कर दिया है।
विज्ञापन
जहां सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, वहीं अधिकारियों में भी प्रफुल्ल पटेल के नाम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में अचानक से प्रफुल्ल पटेल का नाम सामने पर दिल्ली बनाम केंद्र की राजनीति फिर से गरमा गई है।
विज्ञापन
इसकी एक वजह यह भी है कि प्रफुल्ल पटेल गुजरात सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं और इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफी करीबी माना जाता है। ये दिसंबर 2020 में ही लक्षद्वीप के प्रशासक बने। चर्चा यहां तक है कि केंद्र राजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति को दिल्ली में लाना चाहती है।
विज्ञापन
दरअसल 1969 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल बैजल दिसंबर 2016 से दिल्ली के उपराज्यपाल हैं। बीते दिसंबर 2021 को उनका कार्यकाल पूरा हुआ है। एलजी और दिल्ली सरकार के बीच संवाद कायम न होने का मामला लंबे समय से चला आ रहा है।
नजीब जंग के बाद अनिल बैजल भी इसमें बहुत अधिक सफल नहीं रह पाए। इनके कार्यकाल में भी विवाद काफी रहे हैं और प्रदेश सरकार से तनातनी भी काफी रही। बहरहाल जब नगर निगम के चुनाव को लेकर दिल्ली सरकार केंद्र पर आरोप लगा रही है, ऐसे में चर्चा है कि चुनाव से पहले नए एलजी की नियुक्ति पूरी हो सकती है।