{"_id":"5fe37f198978d03c362a6051","slug":"kejriwal-is-misleading-farmers-about-agriculture-laws-said-ramesh-bidhuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह कर रहे है: रमेश बिधूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह कर रहे है: रमेश बिधूड़ी
Wed, 23 Dec 2020 11:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
रमेश बिधूड़ी
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसानों को गुमराह करने का आरोप मढ़ा है। घड़ियाली आंसू बहा रहे है। बिधूड़ी ने पूछस्त्र है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके प्रवक्ता बताए कि उनके पिता या दादा-परदादा के पास किसान होने की फर्द है ? कभी यह देखा कि किसान क्या है ? उनकी पीड़ा क्या हैं?
विज्ञापन
बिधूड़ी ने यह भी कहा कि कृषि कानून के नाम पर आम आदमी पार्टी के लोग देश में अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं पर देश के किसान इनके बहकावे में आने वाले नहीं है। कहा कि मीडिया के माध्यम से यह बात प्रकाश में आई है कि किसान आंदोलनों में ऐसे लोग भी सम्मिलित हो रहे हैं, जिन पर देशद्रोह के मुकदमे चल रहे हैं। यह देशद्रोही विचारधारा के लोग किसान आंदोलन को हाईजैक करके अपनी रोटी सेकना चाह रहे हैं। इस बात को किसान आंदोलनकारियों ने भी समझा इसलिए नोएडा बॉर्डर पर किसान आंदोलनकारी राकेश टिकैत ने इन देशद्रोहियों को वहां से भगा दिया। अब इन लोगों को सिंघु बॉर्डर व टिकरी बॉर्डर पर शरण मिल रही है।
विज्ञापन
बिधूड़ी ने आगे कहा कि यह लोग किसानों के हितेषी नहीं है। मात्र कुछ किसानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थ साध रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से सभी देशद्रोही मानसिकता के लोग जले हुए हैं। प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। जारी बयान में बिधूड़ी ने यह भी कहा कि आप की नौटंकी सभी को समझ में आ गई है। उन्हें नौटंकी कंपनी में भर्ती हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
वीडियो एडिट करके छवि खराब करने की कोशिश की गई
भाजपा सांसद ने कहा कि आप नेता छवि खराब करने में माहिर हैं। मेरे भाषणों के वीडियो को एडिट करके छवि खराब करने का प्रयास किया गया है, जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाए। पिछले दिनों भी पूर्वांचल भाईयों को गुमराह करने का काम किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पल्टूराम है। चुनावों से पहले कहा था कि मैं बंगला, गाड़ी व सुरक्षा नहीं लूंगा पर वो इन सभी सुविधाओं को लाभ उठा रहे हैं। कृषि कानून की आड़ में किसानों को केन्द्र सरकार के खिलाफ भड़काने की मानसिकता से कार्य कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अभद्र टिप्पणी करते है।