15 साल का इंतजार खत्म: दिल्ली सरकार का अन्नदाताओं को तोहफा, मानी किसानों की मांग; बढ़ाया सर्किल रेट
आतिशी ने ट्वीट कर लिखा कि सरकार ने दिल्ली के किसानों की जमीन के सर्किल रेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने कृषि भूमि और यमुना बांध से सटी कृषि भूमि का सर्किल रेट 10 गुना तक बढ़ाने का फैसला किया है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। कृषि भूमि के सर्किल रेट 2008 के बाद पहली बढ़ाए गए हैं। पहले पूरी दिल्ली में कृषि भूमि का सर्किल रेट एक सामान होता था, लेकिन अब जिलावार तय किया गया है। साथ ही, इसे हरित क्षेत्र गांव, शहरीकृत गांव और ग्रामीण गांव श्रेणी में बांटा गया है। साउथ और नई दिल्ली जिले में कृषि भूमि का सर्किल रेट सबसे अधिक 5 करोड़ रुपए प्रति एकड़ होगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए एलजी के पास भेजा जाएगा।
दिल्ली के किसानों की ये बहुत समय से माँग थी कि उनकी खेती की ज़मीन के रेट बढ़ाये जायें। कुछ वर्ष पहले हमने बढ़ाये भी थे पर उस वक़्त कुछ कारणों से वो लागू नहीं हो पाये। आज मुझे दिल्ली के अपने सभी किसान भाइयों को बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि आपकी ये माँग पूरी हुई। आपका बेटा आपके हित… https://t.co/VVQXSG4a6a
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 7, 2023विज्ञापन
नहीं मिलता था उचित दाम
किसानों को प्रति एकड़ 53 लाख रुपए मिलता था, जिस कारण किसान अपनी जमीन बेचने से दूरी बनाते थे। जब किसानों को उनकी जमीन का कम मुआवजा मिलता है तो वे सरकारी प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन नहीं देना चाहते हैं। ऐसे में कई बार मामला कोर्ट तक जाता है और लंबे समय तक केस चलता है। इस वजह से बहुत से विकास कार्यों को पूरा करने में देरी हो जाती है।
इन जिलों में होगा फायदा
राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि नए सर्किल रेट के मुताबिक नई दिल्ली जिला और दक्षिणी जिला में 5 करोड़ रुपए प्रति एकड़, उतर, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम व दक्षिण पश्चिम जिले में 3 करोड़ रुपए प्रति एकड़, मध्य और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 2.5 करोड़ रुपए प्रति एकड़ और शहादरा, उत्तरी-पूर्वी व पूर्वी जिला में 2.25 करोड़ रुपए प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है।दिल्ली सरकार का प्रस्तावित सर्कल रेट ( रुपये करोड़ में )
जिला हरित क्षेत्र गांव शहरीकरण गांव ग्रामीण गांव
साउथ 5.00 5.00 5.00
नॉर्थ 3.00 3.00 3.00
वेस्ट 3.00 3.00 3.00
नॉर्थ-वेस्ट 3.00 3.00 3.00
साउथ-वेस्ट 3.00 4.00 3.00
नई दिल्ली 5.00 5.00 5.00
सेंट्रल कोई नहीं 2.50 2.50
साउथ-ईस्ट कोई नहीं 4.00 2.50
शहादरा 2.25 2.25 2.25
नार्थ-ईस्ट कोई नहीं 2.25 2.25
ईस्ट कोई नहीं 2.25 2.25
साउथ 5.00 5.00 5.00
नॉर्थ 3.00 3.00 3.00
वेस्ट 3.00 3.00 3.00
नॉर्थ-वेस्ट 3.00 3.00 3.00
साउथ-वेस्ट 3.00 4.00 3.00
नई दिल्ली 5.00 5.00 5.00
सेंट्रल कोई नहीं 2.50 2.50
साउथ-ईस्ट कोई नहीं 4.00 2.50
शहादरा 2.25 2.25 2.25
नार्थ-ईस्ट कोई नहीं 2.25 2.25
ईस्ट कोई नहीं 2.25 2.25