{"_id":"604fb6178ebc3e8ca31ac1f4","slug":"kasturba-gandhi-hospital-delhi-doctors-strike-news-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, अस्पताल प्रशासन ने जल्द वेतन देने का दिया अश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, अस्पताल प्रशासन ने जल्द वेतन देने का दिया अश्वासन
Tue, 16 Mar 2021 01:02 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
kasturba hospital
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने के विरोध में उत्तरी निगम के कस्तूरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनका वेतन जारी नहीं हो जाता है। हड़ताल इसी प्रकार चलती रहेगी। अस्पताल को रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन
लगातार चल रही हड़ताल के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने जल्द से जल्द वेतन देने का अश्वाशन दिया है,लेकिन जब तक बैंक खाते में वेतन नहीं आ जाता अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से यह परेशानी हो रही है।हर बार वेतन लेने के लिए डॉक्टरों को इसी प्रकार हड़ताल करनी पड़ती है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डॉक्टर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान उन्होंने निगम व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ़ नरेबाजी भी की। डाक्टरों के प्रदर्शन के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन