फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Karan Singh came support of ghulam nabi azad on Padma award virappa Moily and Jairam Ramesh said should not take respect

मतभेद: पद्म सम्मान पर गुलाम नबी आजाद के समर्थन में आए कर्ण सिंह, मोइली व जयराम रमेश ने कहा- नहीं लेना चाहिए अवार्ड

Thu, 27 Jan 2022 10:50 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 27 Jan 2022 10:50 PM IST
सार

सोनिया गांधी को संगठनात्मक बदलाव के लिए पत्र लिखने वाले समूह 23 के असंतुष्ट नेताओं ने आजाद को बधाई देते हुए कहा कि वह इस सम्मान के योग्य हैं। इस विवाद के बीच कर्ण सिंह ने कहा, वह इस भद्दे विवाद से दुखी हैं।

विज्ञापन
Karan Singh came support of ghulam nabi azad on Padma award virappa Moily and Jairam Ramesh said should not take respect
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर कांग्रेस नेताओं की बेरुखी के बाद वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह आजाद के समर्थन में उतर आए। कर्ण सिंह ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कारों को दलगत विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए और हमारे किसी सहयोगी पर यह सम्मान मिला है तो उसे बधाई दी जानी चाहिए। न कि उसका मजाक उड़ाना चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को पद्म सम्मान की घोषणा हुई थी और आजाद को भी पद्म भूषण देने का एलान किया गया था। इस पर गांधी परिवार के करीबी जयराम रमेश ने माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा ऐसा ही सम्मान ठुकराने पर गुलाम नबी आजाद पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, उन्हें आजाद होना चाहिए न कि गुलाम। उल्लेखनीय है कि आजाद को यह सम्मान मिलने पर उनकी पार्टी के किसी नेता ने उन्हें बधाई नहीं दी। 
विज्ञापन


जबकि सोनिया गांधी को संगठनात्मक बदलाव के लिए पत्र लिखने वाले समूह 23 के असंतुष्ट नेताओं ने आजाद को बधाई देते हुए कहा कि वह इस सम्मान के योग्य हैं। इस विवाद के बीच कर्ण सिंह ने कहा, वह इस भद्दे विवाद से दुखी हैं। इससे पहले जी-23 के कपिल सिब्बल ने भी कहा था कि यह विडंबना है कि कांग्रेस को आजाद की सेवा की जरूरत नहीं है, जबकि देश सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को मान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने गुरुवार को कहा कि गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान देना एक राजनीतिक फैसला था और उन्हें योग्यता के आधार पर यह पुरस्कार नहीं मिला है। मोइली ने कहा कि आजाद को लगता है कि इससे कांग्रेस को नुकसान होगा तो उन्हें यह पुरस्कार स्वीकार नहीं करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed