{"_id":"64978ec4dd5be5611a01f475","slug":"kapil-dev-s-wife-will-help-the-destitute-dogs-in-delhi-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कपिल देव की पत्नी दिल्ली में बेसहारा कुत्तों की करेंगी मदद, दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कपिल देव की पत्नी दिल्ली में बेसहारा कुत्तों की करेंगी मदद, दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय से मुलाकात
Sun, 25 Jun 2023 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 06:18 AM IST
सार
उन्होंने मेयर शैली ओबरॉय से मुलाकात की और निगम के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
कपिल देव और रोमी भाटिया file pic
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया दिल्ली में बेसहारा कुत्तों की मदद करने के लिए एमसीडी के साथ काम करेंगी। उन्होंने मेयर शैली ओबरॉय से मुलाकात की और निगम के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
मेयर ने भाटिया का स्वागत किया और निगम की मदद करने के लिए नागरिकों के इस तरह आगे आने की पहल को बेहतर बताया। कुत्तों में नसबंदी के लिए ऐसे तमाम एनजीओ ने आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की है। इस समस्या के समाधान के लिए निगम ने सरकारी पशु अस्पतालों में कमेटियां बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यह कमेटियां पशु प्रेमियों के साथ मिलकर काम करेंगी। इससे बेसहारा कुत्तों के इलाज व बंध्याकरण में मदद मिलेगी। मेयर ने कहा है कि बेसहारा कुत्तों व अन्य जानवरों की मदद करने के लिए निगम अपनी वित्तीय और मशीनरी तंत्र को निरंतर मजबूत कर रहा है। बेसहारा कुत्तों की नसबंदी की जा रही है और उन्हें जहां से ले जाया जाता है, उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन