{"_id":"629d25a9b4e8a7570047124a","slug":"june-five-was-the-hottest-day-in-delhi-in-five-years-the-meteorological-department-issued-a-yellow-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Report: लू ने बरपाया कहर, पांच साल में सबसे गर्म रहा 5 जून, आज भी यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather Report: लू ने बरपाया कहर, पांच साल में सबसे गर्म रहा 5 जून, आज भी यलो अलर्ट
Mon, 06 Jun 2022 03:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 06 Jun 2022 03:48 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से सावधान रहने को कहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में रविवार को दिनभर आसमान से आग बरसती रही। छह इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई। सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते पांच साल में 5 जून को सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन
इससे पहले 2017 में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, 10 जून के बाद मौसम करवट लेगा व हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर इलाका 47.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां तापमान सामान्य से 7 अंक अधिक दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान 46.6, पीतमपुरा में 46.2, नजफगढ़ में 46.3, जफरपुर में 45.1 और रिज क्षेत्र में 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा अधिक चढ़ने की वजह से इन इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
10 के बाद राहत के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, चार से पांच दिन तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। हालांकि, 10 जून के बाद हल्की बारिश संभव है।
मध्य भारत के 16 शहरों में पारा 45 डिग्री से ऊपर
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू का कहर जारी है। इलाके के 16 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
यूपी : बांदा में सर्वाधिक 46.8 डिग्री
मौसम विभाग ने बताया कि यूपी का बांदा 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं राजस्थान के गंगानगर का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया है।