फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Journalist molested in Uber auto, Women Commission strict

Delhi : पत्रकार से उबर ऑटो में छेड़छाड़, महिला आयोग सख्त, पुलिस में शिकायत

Fri, 03 Mar 2023 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Journalist molested in Uber auto, Women Commission strict
uber

राजधानी में महिला पत्रकार से उबर ऑटो में छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली महिला आयोग सख्त हो गया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने मामले में उबर इंडिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उबर इंडिया से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के जानकारी मांगी है। साथ ही, दिल्ली पुलिस को छह मार्च तक घटना के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस से घटना की एफआईआर की प्रति के अलावा आरोपी की गिरफ्तारी आदि की भी जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


मामले को लेकर पत्रकार ने कहा कि मैंने उससे कहा कि अगर नहीं मुड़ा तो मैं शिकायत करूंगी। इस पर उसने कहा कि कर दो।  उबर का फोन नहीं लग रहा था इसलिए मैंने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है। बाहर निकलते ही मैंने ड्राइवर और वाहन की तस्वीर ली। इसके बाद मैंने वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया और महिला आयोग  ने मुझसे संपर्क किया। मैंने पुलिस को शिकायत भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो में चालक मुझे गलत तरीके से देख रहा था। पहले तो उसने शीशे में से देखा और एक बार जब मैं दूर चली गई तो वह मुड़ा और सीधे मुझे देखने लगा। उसने अपना एक पैर ऊपर रखा था और एक हाथ से ऑटो चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed