फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU Kidnapping Case Second accused arrested by delhi police

JNU Kidnapping Case: छात्रा के अपहरण-छेड़छाड़ मामले में दूसरा आरोपी दबोचा, जेएनयू जाने की बात कबूली; बोला...

Fri, 09 Jun 2023 10:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 10:56 PM IST
सार

JNU Kidnapping Case: जेएनयू  छात्रा के अपहरण के प्रयास मामले में दिल्ली पुलिस ने दूसरे आरोपी महावीर को गिरफ्तार कर लिया है। महावीर मुख्य आरोपी का दोस्त बताया जा रहा है।

विज्ञापन
JNU Kidnapping Case Second accused arrested by delhi police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

JNU Kidnapping Case: पुलिस ने जेएनयू में छात्रा के अपहरण व छेड़छाड़ के मामले में एक और आरोपी महावीर को गिरफ्तार कर लिया है। महावीर मुख्य आरोपी अभिषेक का दोस्त है। आरोपी पढ़ाई कर रहा है। पुलिस फरार दो साथियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि महावीर भी पुलिस को गुमराह कर रहा है। उसका कहना है कि चारों जेएनयू में गए जरूर थे, लेकिन उन्होंने किसी छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास नहीं किया। हालांकि, पीएचडी के छात्र रणधीर की पिटाई की थी। रणधीर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बीच सड़क पर छात्रा से की थी छेड़छाड़
बुधवार रात पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेएनयू से भाषा (दूसरा वर्ष) की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने वसंतकुंज (नार्थ) थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। करीब सवा ग्यारह बजे सहेली के साथ जेएनयू में रिंग रोड पर घूम रही थी। इस बीच एचआर 26डीएन 2623 स्विफ्ट कार में दो-तीन युवक वहां पहुंचे और छात्राओं से छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के बाल पकड़कर अगवा करने का किया था प्रयास
इसके बाद एक युवक कार से उतरा और छात्रा को बाल पकड़कर घसीटकर अगवा करने का प्रयास किया। छात्राओं ने शोर मचाया तो आरोपी भागकर जेएनयू कैंपस के बाहर आ गए और कार का गेट खोलकर खड़े हो गए। जेएनयू से पीएचडी कर रहे छात्र रणधीर  कुमार ने कार का गेट बंद करने को कहा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। रणधीर का कहना है कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी। छात्रा को घसीटने वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। हालांकि, गेट से आरोपियों की हरियाणा नंबर की कार जेएनयू में अंदर आते-जाते दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

अब जेएनयू में एंट्री आसान नहीं
अब हर किसी को आने-जाने के दौरान गेट पर जेएनयू सिक्योरिटी को फोटो पहचान पत्र के साथ पूरी जानकारी देनी होगी। जेएनयू प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नया आदेश जेएनयू कैंपस के अंदर छात्रों के अलावा शिक्षकों और कर्मियों के घरों में आने-जाने वाले गेस्ट पर भी लागू होगा। इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना जेएनयू के अधिकृत स्टीकर के वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

घटना को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
जेएनयू कैंपस में सोमवार आधी रात से लेकर मंगलवार देर रात तक विभिन्न छात्र संगठनों की अध्यक्षता में प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। छात्रों का कहना था कि कैंपस में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इस कारण छात्राओं के साथ-साथ कोई भी सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed