{"_id":"6148f530672aef0d45688506","slug":"jnu-admission-entrance-exam-more-than-75-percent-students-gave-the-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू दाखिला प्रवेश परीक्षा: 75 फीसदी से अधिक छात्रों ने दिया इग्जाम, 114 शहरों में आयोजित हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू दाखिला प्रवेश परीक्षा: 75 फीसदी से अधिक छात्रों ने दिया इग्जाम, 114 शहरों में आयोजित हुई परीक्षा
Tue, 21 Sep 2021 02:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:25 AM IST
सार
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा कि जेएनयू दाखिला प्रवेश परीक्षा पहले दिन अच्छे से आयोजित हुई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देशभर के 114 शहरों में 248 केंद्र बनाये हैं।
विज्ञापन
jnu
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए सोमवार से दाखिला प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति करीब 76 फीसदी रही। अभी 23 सितंबर तक परीक्षा चलेगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा कि जेएनयू दाखिला प्रवेश परीक्षा पहले दिन अच्छे से आयोजित हुई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देशभर के 114 शहरों में 248 केंद्र बनाये हैं। दाखिला प्रवेश परीक्षा दो-दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। इसी परीक्षा की मेरिट से स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला सीट मिलेगी। वाइवा की आवश्यकता वाले कार्यक्रमों के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बता दें कि सवा लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवा रखा है।
विज्ञापन